साक्षी महाराज ने कहा, मुस्लिमों से छिने अल्पसंख्यक का दर्जा

उत्तर प्रदेशसाक्षी महाराज ने कहा, मुस्लिमों से छिने अल्पसंख्यक का दर्जा

Date:


साक्षी महाराज ने कहा, मुस्लिमों से छिने अल्पसंख्यक का दर्जा

जनसंख्या नियंत्रण कानून के जल्द लागू होने का दावा

पुरवा (उन्नाव)। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही बयान दिया है जो चर्चाओं में है। सांसद साक्षी महाराज ने इस बार भारत में मुस्लिमों के अल्पसंख्यक दर्जे पर सवाल उठाते हुए इसे समाप्त करने की बात कही है। साक्षी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण कानून के भी जल्द लागू होने की बात कही।

राम मंदिर मुद्दा हो या तीन तलाक का मामला, सीएए के विरोध को लेकर विपक्षी पार्टियों पर सवाल दागने वाले और जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू करने की मांग हर मंच पर उठाने वाले साक्षी महाराज ने पुरवा नगर पंचायत में एक पार्क के शिलान्यास के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, जब भारत आजाद हुआ था तो देश में 2 करोड़ मुस्लिम रहते थे जो आज 32 करोड़ हो गये हैं। जबकि पाकिस्तान में मात्र 18 करोड़ मुसलमान रहते हैं। इसलिये भारत में अब मुस्लिम को दिया गया अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त कर देना चाहिए। इस देश में ईसाई और सिख अल्पसंख्यक हो सकते हैं मगर 32 करोड़ मुसलमान नहीं।

लालच में धर्म बदलने वालों से छीने आरक्षण का लाभ

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि लालच में आकर मुस्लिम और ईसाई बनने वाले लोगांे से आरक्षण का लाभ छीन लिया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू किया जायेगा। दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर मतदान करने समेत कई अधिकार समाप्त कर दिये जायेंगे। भाजपा और पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा ने एक विधान-एक निशान के अपने संकल्प को पूरा कर दिखाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...