कैमरून में भीषण बस हादसा, 37 लोगों की मौत, 18 घायल

इंटरनेशनलकैमरून में भीषण बस हादसा, 37 लोगों की मौत, 18 घायल

Date:


कैमरून में भीषण बस हादसा, 37 लोगों की मौत, 18 घायल

याउंदे: अफ्रीकी देश कैमरून के पश्चिमी हिस्से में स्थित नमाले में हुए एक भीषण बस हादसे में 37 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य लोग घायल हुए हैं। इलाके के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी अबसलाम मोनोनो ने बताया कि 70 सीटों वाली बस पश्चिमी शहर फोउम्बान से राजधानी याउंदे आ रही थी, तभी शनिवार- रविवार की दरम्यानी रात दो बजे सड़क पर आ रहे लोगों की भीड़ को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया, ‘‘ बस में सवार अधिकतर यात्री या तो नया साल मनाने अपने परिवार के साथ जा रहे थे या क्रिसमस मनाकर लौट रहे थे या कारोबारी थे जो नए साल के उपहारों को पहुंचाने जा रहे थे। हादसे के बाद गांव के लोग बस में सवार 60 से अधिक यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे।” अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव कर्मी अब भी दुर्घटनाग्रस्त बस का मलबा साफ कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...