लव जिहाद: डबल मर्डर के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली चंचल का सम्मान

मेरठ रीजनलव जिहाद: डबल मर्डर के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली चंचल...

Date:


लव जिहाद: डबल मर्डर के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली चंचल का सम्मान

प्रेम जाल में फंसाकर मां-बेटी की शमशाद ने की थी हत्या

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले लव जिहाद के चलते हुए मां बेटी के सनसनीखेज कत्ल के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली चंचल को सम्मानित किया गया।

विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने चंचल को सम्मानित करते हुए पुलिस-प्रशासन से चंचल को सुरक्षा दिए जाने की मांग की।

मंगल पांडे नगर के सामुदायिक भवन में शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने चंचल चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह चंचल ने इस कत्ल खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उससे हिंदू युवतियों को भी सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद को लेकर विश्व हिंदू महासंघ लोगों को जागरूक करने के लिए जल्द ही एक अभियान चलाएगा। इस दौरान संगठन के मेरठ महानगर अध्यक्ष डॉ आकाशवीर, संगठन मंत्री रविंद्र हांडा, महामंत्री सुधांशु शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित कौशिक, जिला मंत्री अमित बंसल आदि मौजूद रहे।

बताते चलें परतापुर के भूड़बराल गांव में आरोपी शमशाद द्वारा प्रिया और उसकी पुत्री कशिश की लव-जिहाद में हत्या कर दी गई थी। प्रिया की सहेली चंचल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के घर में खुदाई करवाकर जमीन में दफनाए गए मां-बेटी के शव बरामद किए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...