मतगणना को लेकर पुलिस का होमवर्क पूरा, पांच सौ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी डयूटी पर

विधानसभा चुनावमतगणना को लेकर पुलिस का होमवर्क पूरा, पांच सौ पुलिस अधिकारी और...

Date:


मतगणना को लेकर पुलिस का होमवर्क पूरा, पांच सौ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी डयूटी पर

देहरादून। विधानसभा चुनाव (Assembly election) के बाद 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस का होमवर्क पूरा हो चुका है। मतगणना वाले दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 500 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीएसी की कंपनियां भी लगाई गई है। सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी विधानसभा वार लगाई गई है। गत सोमवार को एसएसपी (SSP) जन्मेजय खंडूड़ी द्वारा मतगणना स्थल और मतगणना के बाद हर विधानसभा की समीक्षा की गई। एसएसपी ने बताया कि मतगणना को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी है।

Read also- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद कोई सात साल बढ़ा तो किसी की उम्र बढ़ी तीन साल

एसपी,सीओ,थाना प्रभारी के अलावा पीएसी को तैनात किए जाने के आदेश जारी किए गए है। प्रत्येक विधानसभा में पुलिस अपनी डयूटी पर मुस्तैद रहेगी। वहीं मतगणना केंद्र पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल अधिकृत मतगणना अभिकर्ताओं को ही भीतर जाने दें। इसके लिए सभी दायित्वों को समझा दिया गया है। मतगणना स्थल पर स्थानीय पुलिस, रिजर्व पुलिस की तैनाती की जाएगी। विजय जलूस प्रतिबंधित रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related