लाइफस्टाइल डेस्क। Achari Baingan Recipe – बैंगन की सब्जी ज्यादातर लोगो को भाती नहीं है, लेकिन अगर इसे थोड़ा अलग तरीके से बनाए जाए तो खाने का स्वाद बढ़ा देती है। इसे आप चाहे तो लंच या डिनर में बना सकते है, चलिए जानते है रेसिपी।
अचारी बैंगन सामग्री – 1 टीस्पून सरसों, 2 टीस्पून साबुत धनिया, 1 टीस्पून सौंफ, 1/2 टीस्पून कलौंजी, 1 टीस्पून जीरा, 1/2 टीस्पून काली मिर्च, 1/4 टीस्पून मेथी, 2 सूखे लाल मिर्च। ये चीजे आपको अचार मसाले के लिए लेनी होगी। वही करी के लिए 2 टेबलस्पून तेल, 2 कटे हुए बैंगन, 2 कटे हुए आलू, 2 तेजपत्ता, 1 टीस्पून जीरा, 1 इंच दालचीनी, 2 इलायची, चुटकीभर हींग, 1 प्याज बारीक कटा, 1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, नमक- स्वादानुसार, 2 बारीक कटा टमाटर, 1 कप पानी, 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती बारीक कटी, 1 टीस्पून कसूरी मेथी।
Read also: इस बार घर पर बनाये बैंगन का खट्टा- मीठा अचार, बहुत आसान रेसिपी है और खाने में भी लाजवाब है.
अचारी बैंगन विधि (Achari Baingan Recipe) –
पहले आप कड़ाही में सरसों, साबुत धनिया, सौंफ, कलौंजी, जीरा, साबुत लाल मिर्च और मेथी डालकर धीमी आंच पर भुने। फिर ठंडा कर मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब कड़ाही में तेल डालें और बैंगन को थोड़ा फ्राई करे साथ ही जब बैंगन रंग बदलने लगे तो थोड़ा सा नमक डालें।
इसके बाद उसी तेल में आलू को भी हल्का फ्राई करके निकल ले और तेल, तेजपत्ता, जीरा, दालचीनी, इलायची, चुटकीभर हींग डालकर तड़काएं। अब प्याज को सुनहरा होने तक भूनें, जब सुनहरा हो जाए तब उसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। अब आंच धीमी कर अचारी मसाला, हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला भी मिक्स कर लें।
इन सब के बाद टमाटर डाल दे और जब टमाटर मुलायम हो जाए तब बैंगन और आलू डाल दें साथ ही हल्का सा पानी डालें। अब सब्जी को थोड़ी देर ढक्कन लगाकर पकने दे। आखिरी में धनिया पत्ती और कसूरी मेथी गॉर्निश करें।

