बालू खनन माफिया पर चला हंटर, 2.25 करोड़ जमा करने होंगे

उत्तर प्रदेशबालू खनन माफिया पर चला हंटर, 2.25 करोड़ जमा करने होंगे

Date:


बालू खनन माफिया पर चला हंटर, 2.25 करोड़ जमा करने होंगे

  • उन्नाव के डीएम ने अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई की
  • 75 हजार घन मीटर बालू भंडारण की परमिशन पर एक लाख घन मीटर का भंडारण किया

कानपुर ब्यूरो। उन्नाव में खनन माफिया सक्रिय है. अक्सर अफसरों से सेटिंग कर वह बच जाते है. लेकिन इस बार बालू खनन माफिया पर उन्नाव डीएम ने अवैध बालू भंडारण पर बड़ी और सख्त कार्रवाई की है. डीएम ने 2.25 करोड़ का जुर्माना खनन माफिया पर लगाने के साथ ही 15 दिन में जुर्माना भरने कि टाइम लाइन जारी की है. उन्नाव में अवैध खनन मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है. जिलाधिकारी रविंद्र की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

डीएम ने पकड़ा खेल
बताया जा रहा है कि उन्नाव सदर तहसील के परियर में गंगा रेती पर श्याम इंटरप्राइजेज फार्म को 104 बीघे जमीन का पट्टा पांच वर्षों के लिए आवंटित किया गया है. इसमें ठेकेदार द्वारा बालू खनन किया जा रहा है. बालू खनन के बाद बारिश के दौरान गंगा से बालू निकालकर डंप करने की अनुमति दी जाती है. खनन माफिया ने 75 हजार घन मीटर बालू भंडारण की परमिशन पर करीब एक लाख घन मीटर का भंडारण कर लिया. डीएम ने बालू भंडारण की जांच कराई तो खनन माफिया का बड़ा खेल पकड़ा गया. डीएम ने फर्म ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया. जिसके बाद ठेकेदार पर 2.25 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा अवैध बालू खनन में भी 70 लाख का जुर्माना लगाया है.

75 हजार घन मीटर बालू भंडारण की अनुमति पर अवैध भंडारण किया गया. अवैध भंडारण पर ठेकेदार पर 2.25 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है. 15 दिनों में जुर्माना की राशि जमा करने की टाइम लाइन दी गई है. – रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related