बिपाशा बसु ने प्रोड्यूसर को ऐसे सिखाया सबक

बॉलीवुडबिपाशा बसु ने प्रोड्यूसर को ऐसे सिखाया सबक

Date:


बिपाशा बसु ने प्रोड्यूसर को ऐसे सिखाया सबक

बिपाशा बसु का नाम इंडस्ट्री के उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जो अपनी बात को बिंदास तरीके से सामने वाले के सामने रखती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा बसु ने एक प्रोड्यूसर को लेकर मजेदार किस्सा शेयर किया।

बिपाशा बसु ने बताया कि किस तरह एक प्रोड्यूसर उन्हें मैसेज कर परेशान कर रहा था। इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने कहा, मेरी इमेज एक ऐसी लड़की की थी जो किसी की बकवास नहीं सुनती और इसी वजह से लोग मुझसे डरते थे। लेकिन एक बार कुछ अजीब हुआ। मैंने एक टॉप प्रोड्यूसर के साथ फिल्म साइन की थी। फिल्म साइन करने के बाद जब मैं वापस घर आई तो उसका मुझे मैसेज आया, तुम्हारी मुस्कुराहट को मिस कर रहा हूं।

बिपाशा ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि इस मैसेज को उन्होंने इग्नोर किया। लेकिन इसके कुछ समय बाद उस प्रोड्यूसर का सेम मैसेज दोबारा उनके पास आया जिसके बाद गलती से बिपाशा ने उसे एक ऐसा मैसेज भेजा जिसके बाद प्रोड्यूस की फिर कभी उन्हें मैसेज भेजने की हिम्मत नहीं हुई। बिपाशा बताती हैं कि वह मैसेज वह अपने दोस्त को बस ऐसे ही भेज रही थी, लेकिन गलती से वह प्रोड्यूसर के पास पहुंच गई।

बिपाशा बसु की इस हरकत के बाद उनके पास प्रोड्यूसर का कभी दोबारा मौसेज नहीं आया। इतना ही नहीं जब एक इवेंट के दौरान उस प्रोड्यूसर ने बिपाशा को देखा तो उसने अपना रास्ता ही बदल दिया। यह देखकर एक्ट्रेस को बहुत हंसी आई। बता दें कि शादी के बाद बिपाशा ने लंबे समय का ब्रेक लिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...