बंगाल में बहुत जल्द लागू होगा सीएए: भाजपा

फीचर्डबंगाल में बहुत जल्द लागू होगा सीएए: भाजपा

Date:


बंगाल में बहुत जल्द लागू होगा सीएए: भाजपा

कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में जल्द ही संशोधित नागरिकता कानून लागू किये जाने की बात कही है । भाजपा के बंगाल प्रभारी विजयवर्गीय उत्तरी 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में शनिवार को संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे, जहां ज्यादातर मतुआ समुदाय के लोग रहते हैं।

NRC पर चुप्पी साधी
उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल सरकार यदि सीएए का विरोध करती है, तब भी हम इसे लागू करेंगे। राज्य यदि इसका समर्थन करेगा, तो अच्छा रहेगा।” पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हाल ही में राज्य का दौरा किया था और कहा था कि इस कानून को लागू करने के नियम बनाए जा रहे हैं। एनआरसी लागू करने के बारे में एक सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा, “हम यहां सीएए लागू करने की बात कर रहे हैं।” हालांकि, उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) पर कुछ नहीं कहा।

अमित शाह के दौरे का इंतज़ार
बनगांव से भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर ने बाद में संवाददाताओं से कहा, “हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ठाकुरनगर दौरे का इंतजार करेंगे, जब वह सीएए लागू करने की घोषणा करेंगे।” ठाकुर मतुआ समुदाय से हैं। राज्य में इस समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। यह यह हिंदू शरणार्थियों की निचली जाति है जो देश के विभाजन के दौरान और बाद के दशकों में पड़ोसी देश बांग्लादेश से आए हैं। मतुआ समुदाय में स्थायी नागरिकता काफी समय से एक लंबी मांग है। पार्टी सूत्रों ने बताया विजयवर्गी और ठाकुर ने शाह की ठाकुरनगर की प्रस्तावित यात्रा के बारे में चर्चा की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...