ऑस्ट्रेलिया टीम में मिचेल स्टार्क की वापसी

स्पोर्ट्सऑस्ट्रेलिया टीम में मिचेल स्टार्क की वापसी

Date:


ऑस्ट्रेलिया टीम में मिचेल स्टार्क की वापसी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी राहत मिली है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की टीम में वापसी हुई है। स्टार्क टी-20 सीरीज को बीच में ही छोड़ अपने परिवार के पास चले गए थे। लेकिन अब उन्होंने टीम को फिर से जॉइन कर लिया है। स्टार्क के आने से ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत दिखाई पड़ रही है।

शुरुआती ओवरों में विकेट झटकर मिचेल स्टार्क भारतीय टीम को परेशानी में डाल सकते हैं। स्टार्क ने पहले टी-20 में अच्छी गेंदबाजी की थी और भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी टीम से जुड़ने के लिए ‘ चिकित्सीय रूप से फिट’ है लेकिन टेस्ट श्रृंखला के आखिरी दो मैचों में उनके खेलने पर फैसला टीम के मेडिकल दल द्वारा फिर से आकलन के बाद लिया जाएगा।

यूएई में हाल ही में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान रोहित को हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट लगी थी। वह 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए वह चयन के उपलब्ध नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...