लखनऊ। ओलम्पिक मेंं भारत को गोल्ड दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा का इस्तकबाल करने नवाबों की नगरी लखनऊ तैयार है। उनके स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। तारीख भी जल्द फाइनल कर ली जाएगी। उनके साथ ही तोक्यो में पदक जीतने वाले अन्य खिलाडिय़ों पर भी धनवर्षा होगी।
प्रदेश सरकार ओलम्पिक में मेडल जीत कर अपनी सरजमीं पर वापस लौटने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करने की तैयारी कर रही है। शासन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार यह पहला मौका था जब ओलम्पिक में जाने वाले खिलाडिय़ों से किसी सीएम ने बात कर उनकी हौसलाफजाई की हो।
प्रदेश के जो खिलाड़ी ओलम्पिक में हिस्सा ले रहे थे, उन खिलाडिय़ों को रवानगी से पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी थी। अब सरकार प्रदेश के खिलाडिय़ों के साथ ही उन खिलाडिय़ों को भी सम्मानित करने की तैयारी कर रही है, जो पदक जीत कर भारत आए हैं।
यूपी के सितारों को भी मिलेगा सम्मान
वैसे तो प्रदेश के दस खिलाड़ी है जिन्होंने ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लिया था। उन्हें भी प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। 15 अगस्त के बाद प्रदेश के साथ ही ओलम्पिक में पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
- प्रदेश के खिलाड़ी जो ओलम्पिक में शामिल हुए
वंदना कटारिया- हॉकी- मेरठ
नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो)- स्वर्ण
भारतीय हॉकी टीम – कांस्य
ललित उपाध्याय- हॉकी-वाराणसी
निशानेबाज- सौरभ चौधरी- मेरठ
निशानेबाज- मेराज अहमद- बुलंद शहर
नौकायन- अरविंद सिंह- बुलंद शहर
मुक्केबाज- सतीश यादव – बुलंद शहर
मेरठ- अनु रानी – जैवलिन थ्रोअर
डिसकस थ्रोअर- सीमा पुनिया-मेरठ
जैवलिन थ्रोअर -शिवपाल – चंदौली
पैदल चाल- प्रियंका गोस्वामी- मेरठ
ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी
लवलीना (बॉक्सिंग) – कांस्य
मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग)- रजत
बजरंग पुनिया (कुश्ती)- कांस्य
रवि दहिया (कुश्ती)- कांस्य
पीवी सिंधु (बैडमिंटन)- रजत

