इस स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर रचेगा सुरक्षा का इतिहास

फीचर्डइस स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर रचेगा सुरक्षा का...

Date:


इस स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर रचेगा सुरक्षा का इतिहास

नई दिल्ली। इस बार दिल्ली के काल किले पर देश के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहसिक दिन पर कुछ ऐतिहासिक होने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त से पहले लाल किले सुरक्षा कुछ इस कदर होगी कि परिंदा भी पर न मार सके। कभी यह शब्द अयोध्या के विवादित स्थल (तत्कालीन) के लिए प्रयोग किया जाता था।

गौर हो कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि, पुलिस ने लाल किला के आगे बड़े-बड़े कंटेनर खड़े करवा दिये हैं। वैसे अब लाल किले के सामने का दृश्य कंटेनर लगा देने के बाद राहगीरों को नहीं दिखेगा। लेकिन जब स्वतंत्रता दिवस से पहले इन कंटेनर्स पर पेंटिंग और सीनरी लग जाएगी तो दृश्य इतना बुरा भी नहीं दिखेगा।

Read also: लालकिला 21 जुलाई से स्वतंत्रता दिवस तक बंद रहेगा : एएसआई

इस बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद पुलिस ने सिक्योरिटी को देखते हुए विशालकाय कंटेनरर्स को लाल किला के सामने खड़े करवा देने का इतिहास रचा है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की माने तो कई दिनों से यह कंटेनरर्स 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लगाये जा रहे हैं। लाल किले के मुख्य प्रवेश प्वाइंट पर ब्रेकर के रूप में रखे गए इन कंटेनर्स को किसी भी खतरे से बचने के लिए लगाया गया है।

इतना ही इस बार हवाई अराजक वस्तुओं पर ड्रोन रडार सिस्टम से नजर रखी जाएगी। ड्रोन हमला होने की स्थिति में भी सुरक्षा कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर इस बार ओलिंपिक में प्रतिभाग करने लेने वाले भारतीय खिलाडिय़ों के साथ-साथ लाल किले पर पीएम नरेंद्र मोदी भी रहेंगे। ऐसे में सुरक्षा तंत्र सभी के लिए अलग से एक कॉरिडोर भी बना रहा है।

Read also: स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमाओं, लाल किले पर सुरक्षा बढ़ाई गई : दिल्ली पुलिस

याद कीजिए बीते गणतंत्र दिवस पर नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों के नाम पर अराजक तत्वों ने लाल किले पहुंचकर हंगामा करते हुए यहां कोई धार्मिक झंडा फहरा दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...