जीजा राज हिरासत में और दीदी शिल्पा परेशान फिर शमिता क्यों पहुंचीं इस विवादित शो में बताएंगे हम

एंटरटेनमेंटजीजा राज हिरासत में और दीदी शिल्पा परेशान फिर शमिता क्यों पहुंचीं...

Date:


जीजा राज हिरासत में और दीदी शिल्पा परेशान फिर शमिता क्यों पहुंचीं इस विवादित शो में बताएंगे हम

लखनऊ। पॉर्न वीडियोज मामले में राज कुन्द्रा कानून की कैद में हैं और इस मसले को लेकर उनकी बॉलीवुड अभिनेत्री बीवी शिल्पा शेट्टी शर्मिन्दगी में घर की दीवारों के पीछे। दोनों ही बेहद परेशान है।… पर इन हालातों में राज कुन्द्रा की साली और शिल्पा की बहन छोटे पर्दे के सबसे विवादित शो कहे जाने वाले बिग बॉस में पहुंच गईं हैं। जाहिर है यहां बात दीदी और जीजाजी दोनों की होगी।

बिग बॉस के प्लेटफार्म पर शमिता ने खुलासा किया कि आखिर वो इस शो में क्यों पहुंची है। शमिता के अनुसार समय अच्छा हो या बुरा, हम जब सांस लेना नहीं छोड़ते तो, काम क्यों छोड़ें? सच बताने का दावा करते हुए कहतीं है कि, बिग बॉस का ऑफ र मुझे काफी वक्त पहले आया था और मैंने कमिटमेंट कर दी थी। बाद में इतना सब हो गया, मैंने सोचा नहीं था। सलमान खान का फिल्मी डॉयलॉग मारते हुए कहतीं हैं कि, मैंने एक बार जो मैं कमिटमेंट करती हूं तो मैं खुद की भी नहीं सुनती। बिग बॉस में शमिता की इंट्री दूसरी बार है। इससे पहले वह बिग बॉस के सीजन-3 में आई थीं। उस वक्त होस्ट सुपर स्टार अमिताभ बच्चन थे।

Read also: पोर्न मामला : राज कुंद्रा को नहीं मिली जमानत

शिल्पा-शमिता का बिग बॉस से है पुराना रिश्ता

असल में शिल्पा शेट्टी और बिग बॉस के अब परम्परागत होस्ट बने सलमान खान न केवल को-स्टार रहे हैं बल्कि अच्छे पुराने दोस्त भी हैं। बिग बॉस का सीजन 2 शिल्पा शेट्टी ने ही होस्ट किया था। फिर सीजन थ्री में शमिता शेट्टी आ गईं बतौर मेम्बर। असल में बिग बॉस के मंच को पर्सनल लाइफ के बारे में फैली बातों का जवाब देने का एक मजबूत मंच माना जाता है। ऐसेे में शमिता का यहां आना यूं नहीं है-बॉलीवुड में आगे भी कॅरियर जारी रखने के लिए उन्हे इस मंच का इस्तेमाल कर अपनी बहन शिल्पा को तो कम से कम पाकसाफ बताना ही है। जीजा जी राज कुन्द्रा के बारे में वह क्या कहेंगी यह तो वक्त ही बताएगा?

Read also: पोर्न मामला : राज कुंद्रा को 10 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा (लीड-1)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related