मोहसिन रज़ा ने अब्बाजान वाले बयान पर अखिलेश यादव की ली चुटकी

फीचर्डमोहसिन रज़ा ने अब्बाजान वाले बयान पर अखिलेश यादव की ली चुटकी

Date:


मोहसिन रज़ा ने अब्बाजान वाले बयान पर अखिलेश यादव की ली चुटकी

मोहसिन रज़ा, मा० मंत्री,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने CM योगी के अब्बजान वाले तंज के ऊपर अखिलेश यादव पे एक और तंज कस दिया है उन्होने कहा की अखिलेश जी को अब्बा से नाराज़गी है या अब्बाजान से।

उन्होने यह भी कहा कि जी को तो मुल्ला मुलायम सिंह कहलाने से कोई नाराज़गी नही थी वो तो बहोत ख़ुश होते थे, 3 बार मुख्यमंत्री बने 4 बार उन्होने सरकार बनाई पर कभी उनको इस बात पर नाराजगी नही हुई

आगे वो कहते हैं कहीं ऐसा न हो कि आपकी अब्बाजान वाली नाराज़गी से भाईजान लोग न नाराज़ हो जाएं, फ़िर आप कहाँ जाएँगे ।

Read also: भाजपा ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

गौरतलब है CM योगी द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav के पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को ‘अब्बाजान’ कहे जाने से सपा व भाजपा अब आमने सामने आ गई है और दोनो के बीच शब्दों के तीखे वार भी शुरु हो गए हैं ।

आप सभी को बताना चाहेंगे कि एक चैनल के कार्यक्रम में CM योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसा था और कहा था कि उनके अब्बाजान तो कहा करते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

CM योगी के इस बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए जवाब दिया कि CM को अपनी भाषा पर नियन्त्रण रखना चाहिए। हमारा और उनका झगड़ा राजनीतिक मुद्दों पर है। पर अगर वो मेरे पिता के बारे में कोई भी बात कहते हैं तो उनको भी इसका जवाब सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए। CM होने के नाते उन्हें अपनी भाषा और मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।

Read also: विकास की कार्ययोजना पर ब्लाक प्रमुखों को योगी का पत्र

CM योगी के इस बयान का सपोर्ट करते हुए कल UP के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव से पूछा था कि उन्हें अब्बा शब्द से इतनी आपत्ति क्यों है? सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी तो उन्हें टीपू कहकर बुलाते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...