उरी में सीजफायर के उल्लंघन पर भारतीय सेना का मुंह तोड़ जवाब

फीचर्डउरी में सीजफायर के उल्लंघन पर भारतीय सेना का मुंह तोड़ जवाब

Date:


उरी में सीजफायर के उल्लंघन पर भारतीय सेना का मुंह तोड़ जवाब

जम्मूः शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने उरी के हाजीपीर सेक्टर में भारी गोलाबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाने के साथ ही रिहायशी इलाकों में भी भारी गोलाबारी की। इस गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई है।

सीमा पार से जारी है भारी गोलाबारी
वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान की इस हरकत का माकूल जवाब दे रही है। उड़ी के साथ ही पाकिस्तानी सेना ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से भारी गोलाबारी की जा रही है। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पाकिस्तानी सेना ने कल भी किया था संघर्षविराम का उल्लंघन
कल भी पाकिस्तानी सेना ने अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस दौरान पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हुई थीं। उसके 10 सैनिक मारे जाने व 12 से अधिक सैनिकों के घायल होने की सूचना है। इन्हीं घायलों और मारे गए सैनिकों के शवों को उठाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने गिरगिट की तरह रंग बदला है। इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना कई बार नीलम घाटी में ऐसा कर चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...