पैसे के आगे जान की कीमत कम

उत्तर प्रदेशपैसे के आगे जान की कीमत कम

Date:


पैसे के आगे जान की कीमत कम

नकली सैनिटाइजर बनाने की कंपनी का भंड़ाफोड़,

मेरठ। जनपद में पुलिस ने नकली सैनिटाइजर बनाने वाली एक कंपनी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। छापेमारी में लाखों रूपये का नकली सैनिटाइजर बरामद किया गया है। पुलिस ने 1 हजार लीटर नकली सैनिटाइजर पकड़ा है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास रोड पर नकली सैनिटाइजर बनाने वाली एक फैक्टरी का पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ कर दिया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा विजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि अजय कंसल निवासी पल्लवपुरम ने पावली खास रोड पर नकली सैनिटाइजर बनाने की फैक्टरी चला रहे थे।

बताया जा रहा है कि इस फैक्टरी का कोई लाइसेंस नहीं था। यह फैक्टरी बिना लाइसेंस संचालित हो रही थी। नकली सैनिटाइजर फैक्टरी में छापेमारी के बाद उन लोगों में हड़क्ंप मच गया है जो लोग इस धंधे में लगे हुए है।वहीं मुखबिर की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर बरामद किया है। मौके से अजय कंसल समेत चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

बता दे कि जब से कोरोना संक्रमण फैलना शुरू हुआ है। जिले में नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्टरियों की बाढ़ सी आ गई है। पुलिस ने अब ऐसी फैक्टरी पर नजर रखनी शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने भी निर्देश दिए हैं कि ऐसी फैक्टरी पर छापेमारी की जाए जहां पर नकली सैनिटाइजर बनाया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...