रसोई Bytes: मीठे के है शौक़ीन तो बनाएं ड्राई फ्रूट्स की बर्फी!!

रसोई Bytesरसोई Bytes: मीठे के है शौक़ीन तो बनाएं ड्राई फ्रूट्स की बर्फी!!

Date:


रसोई Bytes: मीठे के है शौक़ीन तो बनाएं ड्राई फ्रूट्स की बर्फी!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Dry Fruit Burfi Recipe – मीठा खाना पसंद है लेकिन समझ नहीं आता की ऐसा क्या खाए जो की मीठा तो हो लेकिन साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो? आपको इस समास्य से निकलने के लिए हम आपके लिए एक स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए है, जो की मीठी भी है और फायदेमंद भी, ड्राई फ्रूट्स की बर्फी। ये खाने में स्वादिष्ट है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है, तो चलिए जानते है की इसे कैसे तैयार किया जाए। 

ड्राई फ्रूट्स बर्फी के लिए सामग्री – दो सौ ग्राम काजू, सफेद तिल, 8 – 10 बादाम, 10 – 15 पिस्ता, स्ट्रॉबेरी सीरप या स्ट्राबेरी एसेंस। 

Read also: घर पर तैयार करें स्वादिष्ट वेज कबाब रोल, ये रही रेसिपी

ड्राई फ्रूट्स बर्फी (Dry Fruit Burfi Recipe)

पहले काजू को बारीक पीसकर पाउडर बना लें साथ में सफेद तिल को भूनकर रख लें। अब पैन में देसी घी डालें और जैसे ही घी हल्का सा गर्म हो तो काजू पाउडर, भुना हुआ तिल और बादाम, काजू, पिस्ता को भून लें। साथ ही ध्यान रखे की ड्राई फ्रूट्स ज्यादा ना भुन जाएं, इन्हे सुनहरा नहीं करना है। अब इसमें स्ट्रॉबेरी सीरप डालें और भुनकर थोड़ा सा सुखा लें।

अब समतल प्लेट में देसी घी को लगाएं और बर्फी के मिश्रण को इसमें फैला दे। इसको सजाने के लिए आप उसके ऊपर लंबे आकार में कटे हुए पिस्ता को रखें। दो से तीन घंटे के लिए सेट होने को रख दें फिर ये ठंडा हो जाए तो इसे बर्फी के आकार में कट ले। लीजिये तैयार है आपकी ड्राई फ्रूट्स की बर्फी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related