Dreaded Leopards In Etawah Safari: इटावा सफारी में पकड़े गए खूंखार तेदुए को चित्रकूट के जंगल मे छोड़ा

उत्तर प्रदेशDreaded Leopards In Etawah Safari: इटावा सफारी में पकड़े गए खूंखार तेदुए...

Date:

इटावा। प्रदेश के इटावा सफारी पार्क में पकड़े जंगली तेंदुए को चित्रकूट के मानिकपुर के जंगलों को छोड़ा गया है। तेंदुआ जिस गाड़ी में ले जाया गया उससे वह बडी मुश्किल से बाहर आया। इटावा सफारी पार्क के उपनिदेशक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि राज्य मुख्यालय के वन अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा में इटावा सफारी पार्क से तेंदुए को चित्रकूट में मानिकपुर जंगल में छोडा गया है। इटावा सफारी पार्क के कीपर अजय कुमार, डा. रोबिन यादव व फारेस्टर जवाहर लाल तेंदुए को लेकर चित्रकूट गए थे। इनकी देखरेख में तेंदुए को जंगल मे छोड़ा गया। तेंदुए को मानिकपुर रेंज के रानीपुर बीट में हनुमान चौक बडा बाबा के जंगल में छोड़ा। पिंजरे से आजाद होते ही वह भागकर जंगल में गुम हो गया। तेंदुए को रानीपुर वन्यजीव बिहार के जंगल में छोड़ा। तेंदुआ करीब ढाई माह से सफारी पार्क में आतंक मचाए हुए था। करीब एक दर्जन काले हिरन का शिकार कर चुका है।

Read also: लूट की फिराक में बदमाशों की पुलिस से हुई मुलाकात, दोनों तरफ से हुई ठॉय-ठॉय में एक बदमाश घायल

तेंदुआ चार से पांच साल का वयस्क है। पूरी तरह से स्वस्थ व पुष्ट है। करीब ढाई माह से इसको पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन हाथ नहीं लग रहा था। जब पकड़ा तो उसके बाद चित्रकूट के मानिकपुर के जंगल में छोड़ा गया। इटावा सफारी पार्क में काले हिरणों का कातिल तेंदुआ गत मंगलवार को पिंजड़े में कैद हुआ था। इटावा सफारी पार्क प्रशासन उसे चित्रकूट के मानिकपुर वन्य जीव बिहार में भेज दिया। तेंदुआ चार से पांच साल का है और काफी हष्टपुष्ट है। तेंदुआ शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ है। किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। उसे पिंजड़े में आराम से ले जाया गया। उसके साथ वन विभाग की दूसरी गाड़ी चित्रकूट गई है। 

Read also: उप्र में बड़े स्तर पर आईएएस के तबादले, अमित पाल मेरठ के नए नगरायुक्त बने

इससे पहले 11 फरवरी 2020 को सफारी पार्क में तेंदुआ पकड़ा गया था। उसे दुधवा नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद सफारी प्रशासन ने राहत की सांस ली हैं हालांकि फिशर वन फोरेस्ट में अभी भी तेंदुआ होने की पुष्टि की गई है।
इटावा सफारी पार्क में घुसे इस जंगली तेदुए ने दर्जन भर से अधिक काले हिरनों का शिकार किया। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सफारी प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए त्वरित ढंग से जंगली तेदुए को पकडने और वन्य जीवों को सुरक्षा प्रदान करने की बात कही। जिसके बाद सफारी प्रबंधन ने अभियान चलाकर जंगली तेदुए को पकडने में कामयाबी हासिल की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related