Weather Update: आज भी बेहाल करेगी गर्मी, अब सताएगी उमस और खुश्क मौसम की मार

उत्तर प्रदेशWeather Update: आज भी बेहाल करेगी गर्मी, अब सताएगी उमस और खुश्क...

Date:

मेरठ। मेरठ सहित एनसीआर और पश्चिमी उप्र में इस समय गर्मी बेहाल कर रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि उमस और खुश्क मौसम की मार अब लोगों को बेहाल करेगी। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी 5 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन जिस तरह से मौसम पल-पल बदल रहा है। उससे मौसम विभाग की संभावनाओं के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। इन दिनों उप्र और पश्चिमी क्षेत्र के कई हिस्सों में दिन में लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार भी जा सकता है। 

Read also: तड़के दो सड़क हादसे में पांच की मौत आठ लोग घायल

मेरठ में आज शनिवार सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई वहीं न्यूनतम तापमान इस समय 28.1 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार जून में अब तक किसी प्रकार का कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं बनने से लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते तापमान में भी वृद्धि हो रही है। बता दें कि पिछले महीने मई में चार पश्चिमी विक्षोभ बने थे। जिसके चलते गर्मी और बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा था। वहीं इस बार जून में अभी तक एक भी पश्चिमी विक्षोभ नहीं बना है। आगे भी जून में 15 तारीख के बाद ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। मेरठ और आसपास महानगर के रहने वालों को इस समय उमस से दो चार होना पड़ रहा है। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Read also: लूट की फिराक में बदमाशों की पुलिस से हुई मुलाकात, दोनों तरफ से हुई ठॉय-ठॉय में एक बदमाश घायल

शुक्रवार का दिन भी तेज धूप वाला रहा। आगामी रविवार को मेरठ सहित दिल्ली और आसपास के जिलों में 20 किमी प्रतिघंटा से हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है। लेकिन इससे इससे गर्मी में कोई कमी नहीं आएगी। मेरठ में आज शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का प्रतिशत 74 दर्ज किया। मौसम विभाग ने आज दिन में आसमान साफ रहने और तापमान बढने की संभावना जताई है। वहीं यह भी संभावना है कि आज शनिवार को गर्म हवाएं चलेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related