बदायूं में डबल मर्डर और एनकाउंटर, ख़राब हुआ शहर का माहौल

उत्तर प्रदेशबदायूं में डबल मर्डर और एनकाउंटर, ख़राब हुआ शहर का माहौल

Date:

उत्तर प्रदेश के बदायूं का माहौल अचानक उस समय खराब हो गया जब कल रात एक नाई ने अपनी दूकान के सामने घर में घुसकर दो भाइयों की हत्या कर दी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में उसका एनकाउंटर भी कर दिया। इन ताबड़तोड़ वारदातों से बदायूं शहर हिल गया और माहौल काफी खराब हो गया जिसे देखते हुए आज सुबह पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। वारदात के बाद कल ज़रूर कुछ हिंसा की कोशिश हुई थी लेकिन पुलिस ने मौके पर फ़ौरन पहुंचकर हालात को काबू में कर लिया। चुनाव मौसम में इस डबल मर्डर और फिर एनकाउंटर ने इस संवेदनशील शहर को और भी संवेदनशील बना दिया।

दरअसल कल रात बाबा कॉलोनी में नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें 12 वर्ष के आयुष और आठ वर्ष के आहान उर्फ हनी की मौत हो गयी जबकि तीसरे भाई युवराज को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड के कुछ घंटों बाद आरोपी जिसका नाम साजिद है, को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद खून से लथपथ साजिद को लोगों ने भागते देखा, पुलिस ने उसका पीछा किया और शेखूपुर के जंगल में उसे घेर लिया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने पुलिस पर फायर किया, जवाबी गोलीबारी में वो मारा गया.

घटना के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। इस बीच प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि साजिद नाम के व्यक्ति ने अपनी दुकान के सामने रहने वाले व्यक्ति के घर में जाकर उसके बच्चों पर हमला किया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और एक बुरी तरह घायल है। घटना को अंजाम देने के बाद साजिद ने फरार होने की कोशिश लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी घेराबंदी की। जवाबी फायरिंग में पहले वो घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना आपसी दुश्मनी के कारण हुई मालूम पड़ती है. अभी इसकी जांच की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related