दूल्हा बने पति को बग्गी से उतारकर ले गयी पत्नी

उत्तर प्रदेशदूल्हा बने पति को बग्गी से उतारकर ले गयी पत्नी

Date:


दूल्हा बने पति को बग्गी से उतारकर ले गयी पत्नी

पति के सिर पर लगाया पांच सौ का नोट, खिंचवाया फोटो
पत्नी ने धमकाया तो पति बग्गी पर पगड़ी छोड़कर चला गया साथ

बदायूं। बग्गी पर बैठा था दुल्हा, आगे नाच रहे थे बाराती। खुशी के माहौल में महौल रंगीन था। तभी बग्गी पर एक युवती चढ़ी और दूल्हे के सिर पर पांच सौ का नोट लगा कर डांस किया। यहां तो सब ठीक था कि अचानक दूल्हा बग्गी से उठा और अपनी पगड़ी बग्गी में छोड़ युवती के साथ कार में बैठकर फुर्र हो गया। अब तक नाचकर जश्न मना रहे बराती भौंचक्के होकर कभी खाली बग्गी और कभी जाती कार को देखते रह गये। दूल्हन लाने निकली बारात बिना दूल्हे के वापस लौट गयी।

हुआ यूं कि उझानी इलाके में रहने वाला युवक दिल्ली में नौकरी करता था। दिल्ली में रहने के दौरान युवक का प्रेम-प्रसंग एक युवती से हुआ और दोनों ने शादी कर ली। मगर युवक ने अपने घरवालों से शादी करने की बात नहीं बताई। दस दिन पहले युवक जब अपने घर पहुंचा तो उसके घरवालों ने उसके लिये एक दुल्हन ढूंढ रखी थी। शादी की तारीख तय कर बैंड बाजे तक बुक कर दिये गये थे।

एक तरफ घरवाली तो दूसरी तरफ घरवालों की इज्जत के बीच युवक असमंजस में फंसा रहा और देखते ही देखते शादी का दिन आ गया। बारात दूल्हन को लेने के लिये घर से निकल पड़ी। मगर युवक की पत्नी को युवक की शादी की बात पता चल गयी तो वह ऐन मौके पर बारात मंे पहुंच गयी। उझानी के पुराने टाकीज के पास पत्नी बग्गी पर चढ़ी और दूल्हा बने अपने पति के सिर पर पांच सौ रूपये का नोट लगा दिया।

युवती ने डांस करतेे हुए फोटो भी खिंचवाई और इसके बाद दूल्हे को अच्छी तरह समझा दिया कि यदि एक कदम भी बग्गी आगे बढ़ी तो दूल्हन तो मिलेगी नहीं बल्कि इज्जत सरेआम नीलाम जरूर हो जायेगी। पत्नी के तेवर देख दूल्हा बने पति ने तुरंत अपने सिर से पगड़ी उतार कर बग्गी में रखी और चुपचाप पत्नी की कार में जाकर बैठ गया। बैंड-बाजे का शोर और नाचते बारातियों के कदम एकदम से थम गये और वह भौंचक्के होकर कार में बैठे दूल्हे को अपने से दूर जाता देखते रहे। काफी देर बाद बारातियों को माजरा समझ आया तो वह आधे रास्ते से ही वापस लौट गये।

इस मामले को लेकर पूरे इलाके में चर्चाएं हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गयी है। मगर सरेआम दूल्हे को बग्गी से उतारकर अपने साथ ले जाने वाली युवती को लेकर तरह-तरह की बातों का दौर जारी है। कोई लड़की के साहस की प्रशंसा कर रहा है तो कोई इस मामले में दूल्हे को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...