Uttarakhand : 577 संक्रमित मिले, डाॅक्टर समेत छह की मौत

उत्तराखंडUttarakhand : 577 संक्रमित मिले, डाॅक्टर समेत छह की मौत

Date:


Uttarakhand : 577 संक्रमित मिले, डाॅक्टर समेत छह की मौत

उत्तराखंड में नहीं हो रहा कोरोना पर कंट्रोल

देहरादून। सर्दियां बढ़ने के साथ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। सोमवार को प्रदेश में 577 नए कोरोना संक्रमित मिलने से शासन- प्रशासन की चिंताएं बढ़ गयीं हैं। वहीं आज एक चिकित्सक सहित छह संक्रमितों की मौत हो गयी है। देहरादून के हालात सबसे भयावह हैं जहां आज भी 164 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वहीं नैनीताल, पौढ़ी गढ़वाल, हरिद्वार में तमाम सावधानियां बरतने और लोगों को जागरूक किये जाने पर भी हालात काबू में नहीं आ रहे हैं।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 164, नैनीताल में 88, पौड़ी गढ़वाल 80, हरिद्वार में 39, चमोली में 39, यूएस नगर में 28, उत्तरकाशी में 28, अल्मोड़ा में 28, पिथौरागढ़ में 25, टिहरी में 24, रुद्रप्रयाग में 11, चम्पावत में 07 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83 हजार के पार हो गयी है। वहीं हल्द्वानी बेस अस्पताल में तैनात चेस्ट फिजिशियन डाॅ. राजेश साह (61) सहित आज छह कोरोना मरीजों की मौत हो गयी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related