Diwali 2022: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिवाली का जश्न शुरू,डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस आज मनाएंगे पर्व

इंटरनेशनलDiwali 2022: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिवाली का जश्न शुरू,डोनाल्ड ट्रंप...

Date:

वाशिंगटन। दिवाली की धूम दुनिया भर में शुरू हो गई है। भारत में यह हिंदुओं का यह सबसे बड़ा त्योहार है। दीवाली अमेरिका में भी उत्साह के साथ मनाया जाती है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज अपने आवासों पर पार्टी रखी है। इस बीच,न्यूयॉर्क के भारतवंशियों के लिए अच्छी खबर आई है कि शहर के पब्लिक स्कूलों में दिवाली अवकाश का एलान किया है। न्यूयॉर्क मेयर एरिक एडम्स ने एलान किया कि शहर के स्कूलों में दिवाली के दिन अवकाश रहेगा। न्यूयॉर्क विधानसभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने दिवाली को पर्व के रूप में मान्यता देने का विधेयक पेश किया था। जिसका मेयर एडम्स और न्यूयॉर्क सिटी स्कूलों के चांसलर डेविड बैंक्स ने समर्थन किया।

हर साल जून के पहले गुरुवार को मनाए जाने वाले ‘एनिवर्सरी डे’,जिसे पहले ब्रुकलिन क्वीन्स डे के नाम से जाना जाता था,के बदले अब दिवाली अवकाश दिया जाएगा। पब्लिक स्कूल के कैलेंडर में इसको दिवाली अवकाश के रूप में शामिल किया जाएगा। एनिवर्सरी डे 1829 से मनाया जाता है। वर्ष 1900 के मध्य से इस मौके पर अवकाश दिया जाने लगा था। जेनिफर राजकुमार ने कहा कि समय आ गया जब न्यूयॉर्क के दो लाख से अधिक हिंदुओं, बौद्धों, सिख और जैन मत के अनुयायियों द्वारा मनाए जाने वाले दिवाली पर्व को मान्यता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूली कैंलेंडर में दिवाली अवकाश की जगह नहीं थी। मेरा कानून यह जगह बनाएगा। जेनिफर राजकुमार ने कहा कि स्कूलों के नए कार्यक्रम में अब 180 दिन विद्यालय लगेंगे। राज्य के शिक्षा कानून के अनुसार साल में 180 दिन स्कूल लगना जरूरी होता हैं।

दिवाली को त्योहार के रूप में मान्यता पर फैसला लंबे समय से प्रतीक्षित था। बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे कि वो समझें कि दिवाली पर्व क्या है। इस पर पर हम चर्चा शुरू करेंगे और बच्चों को बताएंगे कि कैसे अंतरआत्मा के प्रकाश से आलोकित हो सकते हैं। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिवाली का जश्न शुरू है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज शुक्रवार को अपने निवास पर रोशनी का त्योहार मनाएंगे। भारतीय-अमेरिकियों ने गुरुवार रात से न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन पहुंचना शुरू कर दिया। अब बाइडन प्रशासन और अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों द्वारा करीब एक सप्ताह तक दिवाली कार्यक्रम आयोजित होगा। कमला हैरिस ने अपने निवास पर दिवाली समारोह में प्रसिद्ध भारतवंशियों, राजनयिकों और प्रशासन के सदस्यों को आमंत्रित किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related