RBI News: कॉल मनी मार्केट में डिजिटल रुपये की शुरुआत अक्टूबर से, नौ बैंक होंगे शामिल

बिज़नेसRBI News: कॉल मनी मार्केट में डिजिटल रुपये की शुरुआत अक्टूबर से,...

Date:

RBI News: थोक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) जिसको कि डिजिटल रुपया-थोक (ई-डब्ल्यू) के रूप में जाना जाता है। इसकी शुरुआत एक नवंबर, 2022 को हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब अक्टूबर तक अंतरबैंक उधारी या कॉल मनी बाजार में लेनदेन के लिए प्रायोगिक रूप से डिजिटल रुपए की शुरुआत करेगा। केंद्रीय बैंक के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार चौधरी ने यह बात कही।
थोक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC), डिजिटल रुपया-थोक (ई-डब्ल्यू) का उपयोग सरकारी प्रतिभूतियों में द्वितीयक बाजार लेनदेन के निपटान तक सीमित था।

जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन

उन्होंने जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के मौके पर कहा कि ‘रिजर्व बैंक इस महीने या अगले महीने अक्टूबर में कॉल बाजार में थोक सीबीडीसी की पेशकश करेगा।’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 में CBDC की शुरुआत की घोषणा की थी। वित्त विधेयक, 2022 के पारित होने के साथ आरबीआई अधिनियम, 1934 की संबंधित धारा में इसके लिए जरूरी संशोधन किए थे।

RBI ने थोक CBDC की अपनी प्रायोगिक परियोजना के लिए नौ बैंकों जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, येस बैंक और एचएसबीसी को चुना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...