धोनी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव

स्पोर्ट्सधोनी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव

Date:


धोनी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव

नई दिल्ली।भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है. इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने महामारी कोविड-19 का टेस्ट करवाया था, जो नेगेटिव आया है. अब वह यूएई में होने वाले आईपीएल-2020 की तैयारी के लिए ट्रेनिंग कैंप में जल्द ही जुड़ जाएंगे. उल्लेखनीय है कि आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा.

प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया टेस्ट
धोनी फिलहाल रांची में हैं और उन्होंने प्राइवेट हॉस्पिटल में नियम के अनुसार कोविड-19 का टेस्ट कराया था, जिसका रिजल्ट नेगेटिव आया है. बता दें कि धोनी साल 2008 से ही चेन्नै के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने तीन बार आईपीएल और दो बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता है. पिछले महीने ही अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाले धोनी एक साल से अधिक समय से क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन इस बीच ये खबरें थीं कि धोनी ने 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाली लीग के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

14 अगस्त से हो सकता है कैंप
इस बीच खबर है कि धोनी और रैना समेत चेन्नै सुपर किंग्स की टीम से सदस्य चेन्नै में करीब 14 अगस्त को जमा हो सकते हैं और इसके बाद वह 21 अगस्त को यूएई के लिए रवाना होंगे. चेन्नै की टीम ने मार्च में भी एमए चिदंबरम स्टेडियम में लॉकडाउन से पहले कैंप किया था और वह इसी तरह का कुछ कर सकते हैं.

जडेजा नहीं होंगे शामिल
दूसरी ओर, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, चेन्नै सुपर किंग्स के छह दिन के आईपीएल (IPL) कंडीशनिंग कैंप का हिस्सा नहीं होंगे. यह कैंप 15 से 20 अगस्त के बीच चेन्नै में लगना है. बड़े भारतीय खिलाड़ियों में सिर्फ जडेजा ही इस कैंप में शामिल नहीं होंगे, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू जैसे नाम भाग लेंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...