दीवान स्कूल समूह के मालिक अजय दीवान ने पत्नी को चाय में दिया जहर, थाने में FIR

उत्तर प्रदेशदीवान स्कूल समूह के मालिक अजय दीवान ने पत्नी को चाय में...

Date:

मेरठ। मेरठ के बड़े उद्योगपति अजय दीवान ने अपनी पत्नी नेहा दीवान को चाय में जहर देकर मारने का प्रयास किया है। जहरीली चाय पीने के बाद नेहा की हालत खराब हुई और वहं अस्पताल में भर्ती कराई गई। ठीक होने के बाद नेहा दीवान ने पति अजय दीवान के खिलाफ थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नेहा दीवान और अजय दीवान की 2002 में शादी हुई थी। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही अजय दीवान पत्नी नेहा के साथ मारपीट करता था।


शराब का आदी है अजय दीवान

आरोप है कि अजय दीवान शराब पीने का आदी है। वह नशे में धुत्त रहता है। शराब के नशे में वह हमेशा नेहा के साथ मारपीट करता था। नेहा ने बताया कि 22 फरवरी को उसको अजय ने चाय में मिलाकर जहर दिया था। पुलिस ने इस मामले में धारा 328 में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी अजय दीवान की गिरफ्तारी नहीं हुई।


शहर के नामचीन उद्योगपतियों में होती है गिनती

दीवान समूह की शहर के नामचीन उद्योगपति घराने में गिनती होती है। दीवान समूह में प्रबंध समिति की सदस्य भी हैं नेहा दीवान। जिन्होंने पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। नेहा का यह भी आरोप है कि पति अजय दीवान उनको हमेशा मारता और पीटता है।


नशे की हालत में करता है मारपीट

अजय दीवान साकेत ए-70में रहते हैं। नेहा का कहना है कि वो पिछले 14 सालों से जागृति विहार स्थित दीवान पब्लिक स्कूल चला रही है। जबकि पति अजय दीवान दिल्ली रोड स्थित दीवान इंटरनेशनल स्कूल का संचालन करते हैं। उनके पति अजय नशे के लती हैं। वो नशे की हालत में मारपीट करता है।


नोएडा में दर्ज है मुकदमा

नेहा का कहना है कि पहले उसने पति को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन आए दिन अजय के जुल्म बढ़ते गए। उसे मजबूरन ये कदम उठाना पड़ा है। नेहा ने बताया कि अजय ने 2021 में नोएडा में उसके साथ मारपीट की है। जिसकी शिकायत उसने नोएडा थाने में कराई थी।


चाय पीकर बेहोश हुई थी नेहा

नेहा ने आरोप लगाए कि 22 फरवरी 2023 को चाय पीकर बेहोश हो गई। नेहा ने इसके बाद भाई को फोन पर बताया तो भाई ने साकेत पहुंचकर डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने नेहा को अस्पताल में भर्ती कराया।
नेहा का आरोप है पति अजय ने उसे चाय में जहर पिलाकर मारने का प्रयास किया है। अजय उसे कई बार पहले भी दूसरी शादी की धमकी दे चुका है। नेहा और अजय दीवान में लंबे समय से विवाद चल रहे हैं। दोनों अलग रहते हैं। अजय दीवान नोएडा में रहता है। वह कभी कभी ही मेरठ आते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related