प्रतिबंध के बावजूद अगर PUBG खेलेंगे तो उठाने होंगे ये नुकसान

टेक्नोलॉजीप्रतिबंध के बावजूद अगर PUBG खेलेंगे तो उठाने होंगे ये नुकसान

Date:


प्रतिबंध के बावजूद अगर PUBG खेलेंगे तो उठाने होंगे ये नुकसान

टेक डेस्क: ये तो आप सब जानते है की पिछले साल PUBG ऐप्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था और अभी तक भारत में PUBG का कोई नया वर्जन भी लॉन्च नहीं हुआ है। इसी के चलते प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोग PUBG वर्चुअल प्राइवेट नेवटर्क (VPN) का इस्तेमाल करके खेल रहे हैं। तो अगर आप भी उसमे से है जो वर्चुअल नेटवर्क पर PUBG खेलते हैं, तो आपको यह गेम खेलना महंगा पड़ सकता है। पिछले दिनों कुछ ऐसे वर्चुअल नेटवर्क की पहचान की गई हैं, जो इस्तेमाल के लिहाज से खतरनाक हो सकता है | ये आपके बैंक एकाउंट को खाली कर सकते हैं, तो इसीलिए  वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क पर PUBG जैसे गेम नहीं खेलने चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में Cake VPN, Pacific VPN, eVPN जैसे ऐप्स को इंस्टॉल किया है, तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है | यह सभी मैलिसियस एंड्राइड ऐप्स हैं, जो स्मार्टफोन में AlienBot Banker और MRAT को इंस्टॉल कर देते हैं। AlienBot फाइनेंशियल ऐप्स के टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड में सेंध लगाकर बैंकिंग डिटेल चोरी कर सकता है और  Google को भी चकमा देने में माहिर है। अगर फोन में ये खतरनाक ऐप्स मौजूद हैं, तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दे | 

Read also: इस साल जनवरी से अब तक 2.31 करोड़ दिहाड़ी मजदूरों से छिन गया काम: CMIE

आपकी जानकारी के लिए बता दे की  पिछले दिनों QR कोड स्कैनर मैक्स, Music Player और Tooltipnatorlibrary ऐप्स को इस्तेमाल के लिए खतरनाक बताया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related