देहरादून। होली पर हर किसी को घर जाने की जल्दी थी। इसको लेकर हालांकि रोडवेज विभाग ने काफी इंतजाम किए थे। लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे रोडवेज के सभी इंतजाम धराशाही हो गए। आलम ये था कि रोडवेज बस अडडे पर यात्रियों की भारी भीड़ होली (Holi 2022 ) के दिन सुबह तक रही और रातभर रोडवेज की बसें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती रही। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली जाने वाले यात्रियों की रही। बसों में हालत ये थी कि पांव रखने की भी जगह नहीं थी। लोग अगर किसी तरह से बस में चढ़े भी तो उनको पूरी यात्रा खड़े होकर ही करनी पड़ी। होली पर यह नजारा रोडवेज बस अडडे पर देखने को मिला। बसें पूरी तरह यात्रियों से भरकर चलीं।
Read also: बिहार: होली पर्व पर आया था घर, कर दी हत्या
दिल्ली रूट पर यात्रियों ( Delhi Route) का सबसे ज्यादा भीड़ रही। इस रूट पर अधिकारियों ने अतिरिक्त बसें भी लगाई लेकिन वे भी कम पड़ी। कुछ ऐसा ही हाल रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। देहरादून से दिल्ली और पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के लिए यात्री इंतजार करते रहे। यहां पर भी ट्रेनों में पांव रखने तक की जगह नहीं थी। लिंक एक्सप्रेस हो या फिर दून-हावड़ा एक्सप्रेस सभी पूरी तरह से भरी हुई थी। कुछ सरकारी नौकरी पेशा वाले तो एक दिन पहले ही निकल गए। लेकिन जो लोग प्राइवेट नौकरी करते हैं और उनको एक दिन की छुटटी मिली उनको सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी के चलते रोडवेज बस अडडे पर भीड़ का दबाव अधिक बढ़ा।

