UP News Live: अटल की चौथी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण, लखनऊ में संगीतमय प्रस्तुति

उत्तर प्रदेशUP News Live: अटल की चौथी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी ने किया...

Date:

लखनऊ। कुशल राजनीतिज्ञ, कवि के साथ ही एक मंझे हुए वक्ता के रूप में देश पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न दिपंगत अटल बिहारी वाजपेयी को हमेशा याद करेगा। आज अटल की चौथी चौथी पुण्य तिथि पर देश उनको नमन कर रहा है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर आज लखनऊ के लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों की भीड़ लगी रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर उनको श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में अटल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा.कि लोकप्रिय जननेता, प्रखर राष्ट्रभक्त, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा.पुंज, ओजस्वी वक्ता,  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

Read also: Hambantota Port: श्रीलंका पहुंचा चीनी शोध पोत, भारत को मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैक करने का डर

शुचितापूर्ण राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन लोकतंत्र हेतु सदैव आदर्श मानक रहेगा। आज अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर संसदीय क्षेत्र रहे लखनऊ में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में अटल बिहारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ उनकी स्मृति में शाम को 4ः30 बजे साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जहां पर अटल बिहारी वाजपेयी फाउंडेशन ने अटल  के जीवन चरित्र पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति की है। विश्व स्वर, अटल अमर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा जल शक्ति मंत्री स्वतंथ देव सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हैं। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को निधन हुआ था। उनकी गिनती देश की सियासत के चंद नेताओं में होती है जो कभी भी दलगत राजनीति के बंधन में नहीं बंधे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...