राहत: कोरोना संक्रमण पर लगा ब्रेक, संक्रमण दर में आई गिरावट

हेल्थराहत: कोरोना संक्रमण पर लगा ब्रेक, संक्रमण दर में आई गिरावट

Date:

नई दिल्ली। देशवासियों के लिए राहत की बात है। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर अब ब्रेक लगा है। यानी कोरोना संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक ही पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जो कि एक बड़ी राहत की बात है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक आज मंगलवार 16 अगस्त को बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,813 नए मामले आए हैं। जो कल की तुलना में 6,104 कम हैं। इस दौरान 29 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। बता दें कल 15 अगस्त को 14,917 मामले सामने आए थे। जबकि 32 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 1,11,252 हो गई है। जो कि कल की तुलना में  6,256 कम बताई जा रही है। महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक 5,27,098 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

Read also: Hambantota Port: श्रीलंका पहुंचा चीनी शोध पोत, भारत को मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैक करने का डर

देश की राजधानी नई दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के 1227 मामले सामने आए हैं। जबकि आठ लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। राजधानी में अब तक कोरोना के कुल 7,519 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली की आप सरकार के मुताबिक वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर 14ः57 प्रतिशत हो गई है। जबकि 2130 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गत सोमवार को कोरोना संक्रमण के 584 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले एसिम्पटोमेटिक केस हैं।  इस दौरान 407 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोनो संक्रमण के परीक्षणों की कुल संख्या 7,258 बढ़कर 1,79,57,445 पहुंच गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...