UP News: थाने में लटकी मिली सिपाही की लाश, मचा हड़कंप

न्यूज़UP News: थाने में लटकी मिली सिपाही की लाश, मचा हड़कंप

Date:

एटा। कोतवाली देहात में तैनात  एक सिपाही ने थाने के भीतर ही फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सिपाही की लाश थाने में लटकी मिली। इससे हड़कंप मच गया। थाने में तैनात 2021 बैच के सिपाही ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस कर्मियों की नजर जब थाने के अंदर बने कमरे में लटक रही लाश पर पड़ी तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गई और होश उड़ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई। 

Read also: बेंगलुरु में कोरोना मरीज़ ने अस्पताल में लगाईं फांसी

जानकारी के अनुसार पुलिस में 2021 में भर्ती हुए हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी संदीप कुमार पुत्र बसंत कुमार ने अपने ही थाने के अंदर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली गई। जिसके बाद सिपाही का संदीप परिस्थितियों में थाने के अंदर शव लटका हुआ पाया गया। 2021 बैच के सिपाही संदीप कुमार द्वारा थाने के अंदर की गई खुदकुशी के बाद थाने में शव लटका होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Read also: पटना सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाले चार आरोपियों को फांसी की सजा

सिपाही द्वारा थाने में की गई आत्महत्या की सूचना पर आनन-फानन में एसएसपी एटा उदय सिंह समेत भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। सिपाही द्वारा संदिग्ध परिस्थितियो की गई आत्महत्या से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने थाने के अंदर फांसी के फंदे पर लटक रहे सिपाही के शव को जमीन पर उतारा गया। तो वही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी घटनास्थल जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है तो वहीं पुलिस को सिपाही द्वारा किए गए आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया। 

मौके पर पहुंचे एसएसपी उदय सिंह के द्वारा सिपाही संदीप कुमार के द्वारा थाने के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सिपाही बेटे के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही उसके परिवार में चीख पुकार और कोहराम मच गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related