लाइफस्टाइल डेस्क। Dal Pakwan Recipe – दाल पकवान का नाम शयद अपने पहली बार सुना होगा, ये एक सिंधी डिश है जो की बेहद जायकेदार लगाती है। एक बार अगर आप इसे चख ले तो यक़ीनन इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा ये सिंधी नाश्ता ‘दाल-पकवान’
दाल-पकवान सामग्री – 1.5 कप मैदा, 1/2 टीस्पून जीरा, 1 टेबलस्पून तेल, नमक स्वादानुसार और पानी आवश्यकतानुसार। चना दाल के लिए 1 कप चना दाल, 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर, 2 कप पानी, नमक स्वादानुसार, 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टेबलस्पून इमली का गूदा, और धनिया पत्ती कटी हुई 2 टेबलस्पून।
तड़के के लिए 2 टेबलस्पून तेल, 1 टीस्पून जीरा और 2 हरी मिर्च कटी हुई।
Read also: रसोई Bytes: आलू पसंद है तो घर पर बनाएं पोटैटो रोल, ये रही रेसिपी!
दाल-पकवान रेसिपी (Dal Pakwan Recipe) –
पहले बर्तन में मैदा, नमक और जीरा मिक्स करें और एक चम्मच तेल डालकर मैदे को पहले सूखे ही बाकी चीज़ों के साथ मिकस कर इसमें पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें। फिर इसे 15 मिनट के लिए रख दें। 15 मिनट बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और छोटा-छोटा बेल लें। फिर चाकू की मदद से इसमें छेद कर हल्का सुनहरा होने तक पलट-पलट कर फ्राई कर लें। ध्यान दे इसे पेपर टॉवेल पर फ्राई करके निकालें ऐसा करने से एक्स्ट्रा ऑयल हट जाएगा।
अब चना दाल के लिए इसे कम से कम 30 मिनट पहले भिगोकर रखें दें। फिर कुकर में पानी, हल्दी के साथ चना दाल को 4-5 सीटी आने तक पका लें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और इमली का गूदा मिक्स करें। अब गैस पर धीमी आंच करके 5-6 मिनट औऱ पकाएं। इसके बाद, एक पैन में तेल गरम कर जीरा का तड़का लगाएं और मिर्च डालें। फिर तड़के को दाल में डाल दें। आप इसे धनिया की पत्ती डालें और सर्व करें।

