Petrol Diesel Price Today: आज रविवार को क्या है महानगरों में पेट्रोल डीजल का भाव, जाने अपडेट

बिज़नेसPetrol Diesel Price Today: आज रविवार को क्या है महानगरों में पेट्रोल...

Date:

मेरठ। आज रविवार को भी आम आदमी को पेट्रोल डीजल के दामों में राहत मिली है। यानी आज भी दोनों पदार्थ के दाम स्थिर बने हुए हैं। मेरठ में आज पेट्रोल की कीमत की बात करें तो आज रविवार को इसके दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल का दाम 89.40 रुपये प्रति लीटर है। जून की शुरुआत राहत भरी रही है। इससे पहले 22 मई को केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। इसके बाद तेल कंपनियों ने दाम में बढ़ोतरी नहीं की। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत है।

एक्साइज ड्यूटी में कमी के बाद से मेरठ में पेट्रोल के दाम में 9.50 रुपये और डीजल की कीमत में सात रुपये की कमी की गई थी। आज रविवार को 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.40 रुपये प्रति लीटर है। दूसरी ओर उज्‍जवला गैस पर 200 रुपये छूट दी है। योजना के 12 सिलेंडरों पर वर्ष भर के लिए जारी रहेगा। मेरठ जिले में पेट्रोल और डीजल कीमतों को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार कहीं फिर से रेट ना बढ़ा दे। 

Also read: जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव, तेल कंपनियों ने ये दी राहत

बीते महीने छह अप्रैल के बाद लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। मेरठ में पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार स्थिरता जून से बनी होने से राहत है। पेट्रो कीमतों को लेकर जनता अब राहत महसूस कर रही है। तेल कंपनियों ने बीते शनिवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा कर दिया है। 

महंगाई के बीच घरेलू गैस सिलेंडर का दाम फ‍िलहाल कुछ दिनों के अंतराल में बढ़ाया गया है। इससे पहले एक मई को जहां कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का भाव 102 रुपये बढ़ा था। वहीं बीते सप्‍ताह शुक्रवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। इसे लेकर घरेलू महिलाओं की चिंता बढ़ गई हैं। बीते अप्रैल माह में कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम जहां 2410 रुपये ही था। वहीं इस महीने बढ़कर 2512.50 रुपये किया जा चुका है।

Also read: क्रूड आयल के बढ़े दामों के बीच आज शनिवार को ये है पेट्रोल डीजल का भाव

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related