देहरादून। साइबर ठगों ने अब ब्लैकमेलिंग का तरीका बदल दिया है। ये लोग अब महिलाओं को ब्लैकमेलिंग का शिकार बना रहे हैं। अब तक करीब छह महिलाएं थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। जिसमें महिलाओं ने कहा है कि उनको लोन एप डाउनलोड करने के बाद ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया जा रहा है। इस एप के मोबाइल में डाउनलोड होते ही उसमें सेव फोटो और कॉंटैक्ट डिटेल्स का एक्सेस साइबर ठगों के पास पहुंच जाता है। जिसके बाद वो फोटो को मार्फ या एडिट कर अश्लील कंटेंट बना लेते हैं और फिर महिलाओं को ब्लैकमेल करते हैं।
Read also: Breaking News: दो करोड के मोबाइल सहित अंतराष्ट्रीय गिरोह का सरगना शरद गिरफ्तार
ब्लैकमेलिंग की शर्त न मानने पर ये साइबर ठग अश्लील कंटेंट महिलाओं के मोबाइल में सेव नंबरों पर भेज देते हैं। इससे महिलाओं को काफी शर्मिदगी का सामना करना पड़ता है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुलिस साइबर ठगों की तलाश कर रही है। लेकिन लगता है कि ये फ्रॉड चीन से किया जा रहा है। ऐसे साइबर फ्रॉड से बचने के लिए उन्होंने महिलाओं के अलावा अन्य लोगों से ऐसे किसी भी एप आदि को डाउनलोड करने में सतर्कता बरतने को कहा है।
Read also: UP News : पति ने नहीं दिलवाया नया मोबाइल तो पत्नी ने नाराज होकर खाई चूहेमार दवाई
एक महिला ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि उसके पास एक मैसेज आया जिसमें इस ऐप को डाउनलोड करने की बात कही गई थी। उसने ऐप को डाउनलोड कर लिया। इसके दो दिन बाद ही उसके मोबाइल के वाट्सएप नंबर पर कुछ फोटो आए जो कि उसके ही थे। फोटो मार्फ किए गए थे। उसके साथ एक और व्यक्ति था जो कि अश्लील अवस्था में था। महिला का कहना है कि कुछ देर बाद उसके पास वाटसएप काल आया। जिसमें उसने फोटो देखने और फिर रुपये की डिमांड की। महिला डरी हुई थी। उसने रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने उसके सभी कांटेक्ट पर वो फोटो वायरल कर दिए। जिससे उसको काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

