मथुरा। जिले के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत कस्बा जैंत में एक पति ने अपनी पत्नी की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद ससुराली जन लाश को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी जिस पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और घटना को देख परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
Read also: बिहार: आपसी विवाद में पति-पत्नी ने फंदे में झुलकर दे दी जान
घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि उनकी बुआ की लड़की सीता की शादी 5 साल पहले कसवा जैंत निवासी हरिओम सिंह से की थी। शादी के बाद से ही पर ससुराली जन दान देने से संतुष्ट नहीं थे और आए दिन उसके साथ मारपीट किया करते थे। बीती रात भी पति हरिओम और उसके परिवारीजनों ने सीता के साथ मारपीट की और पति ने तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने हमारे आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है हम अपनी बहन की अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके।
Read also: यूपी: महिला की हुई हत्या, परिवार को दुष्कर्म की आशंका
उधर चर्चा है कि सीता का पति शराबी था और दोनों के बीच में कोई औलाद नहीं थी जिसको लेकर आए दिन पारिवारिक कलह होता था और उसी कलह की परिणति में सीता की जान चली गई। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौक़े पर पहुँची। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए सीओ सदर ने बताया कि मामला हुआ है हत्या का। पति और उसके परिजन फरार हैं। मृतका के परिजनों के द्वारा तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

