बजाज फाइनैंस FD के साथ इमरजेंसी फंड तैयार करें

बिज़नेसबजाज फाइनैंस FD के साथ इमरजेंसी फंड तैयार करें

Date:


बजाज फाइनैंस FD के साथ इमरजेंसी फंड तैयार करें

बाज़ार के उतार-चढ़ाव एवं अनिश्चितताओं का पूरी दुनिया पर प्रभाव पड़ा है, जिसने आपात स्थिति के लिए किसी मजबूत आर्थिक सहारे की जरूरत को उजागर किया है। लोगों को आपात स्थिति के लिए जमा-पूँजी तैयार करने की सलाह दी जाती है, जिसकी मदद से वे आने वाले 6 से 12 महीनों के लिए अपने बुनियादी खर्चों को पूरा कर सकें। अचानक सामने आने वाली विषम परिस्थितियों के समय, या फिर व्यक्ति के पेशेवर जीवन में आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होने पर यह पूँजी उनके काम आ सकती है।

चूंकि आमदनी में वृद्धि होने बढ़ने में समय लगता है, इसलिए अपनी बचत के एक हिस्से को आपातकालीन निधि के लिए जल्द-से-जल्द अलग रखने की शुरुआत करना सबसे अच्छा तरीका है। कोई भी व्यक्ति नगद धनराशि का उपयोग छोटी अवधि के सरकारी सर्टिफिकेट या सिक्योरिटी, बचत खाते में निवेश करने के लिए कर सकता है, या फिर वह म्यूचुअल फंड के क्षेत्र में भी निवेश की शुरुआत कर सकता है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति सुरक्षित निवेश के साथ-साथ स्थिर विकास के दोहरे लाभ की तलाश में है, तो उसके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट  में निवेश करना सबसे आदर्श विकल्प है।

बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ आपात स्थिति के लिए जमा-पूँजी तैयार करें

बजाज फाइनैंस निवेशकों के लिए फाइनैंस की सुविधा उपलब्ध कराने वाली ऐसी कंपनी है, जो उन्हें जमा-पूँजी की उच्चतम सुरक्षा के साथ-साथ रिटर्न मिलने की गारंटी देती है। बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट द्वारा ग्राहकों को दिए जाने वाले फायदेमंद प्रस्तावों के बारे में नीचे बताया गया है।

आकर्षक FD दरें

बजाज फाइनैंस FD ग्राहकों को 6.50% तक की आकर्षक FD दरों  के साथ-साथ ऑनलाइन निवेश करने पर 0.10% का अतिरिक्त लाभ भी प्रदान करता है। बजाज फाइनैंस FD में निवेश करने की इच्छा रखने वाले वरिष्ठ नागरिक 0.25% के अतिरिक्त दर के फायदे के साथ अधिक मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप समझना चाहते हैं कि बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ आपात स्थिति के लिए जमा-पूँजी कैसे तैयार करें, तो एक उदाहरण पर विचार करें। मान लीजिए कि आपने मूलधन के रूप में 20,00,000 रुपये का निवेश किया है। नीचे की तालिका में मैच्योरिटी पर मिलने वाले रिटर्न को दर्शाया गया है।

बजाज फाइनैंस FD के साथ इमरजेंसी फंड तैयार करें

इस प्रकार निवेशक मैच्योरिटी पर पर्याप्त राशि प्राप्त कर सकते हैं। नगदी पैसों का प्रवाह सामान्य होने तक, मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि का उपयोग खर्चों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।

फिक्स्ड डिपॉजिट पर लोन

बजाज फाइनैंस के साथ, कोई भी निवेशक आपात स्थिति के दौरान अपने फिक्स्ड डिपॉजिट से समय से पहले पैसे निकाल सकता है। कुछ निवेशकों को यह चिंता होती है कि इससे उन्हें ब्याज़ में नुकसान उठाना पड़ सकता है, परंतु बजाज फाइनैंस FD के पास एक ऐसा विकल्प है जिसकी मदद से निवेशक अपनी FD तोड़े बिना ही पैसों की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। बजाज फाइनैंस FD पर आसानी से मिलने वाला लोन प्रदान करता है, जिससे निवेशक अपनी FD पर निवेश की गई राशि के 75% तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। FD पर लोन देने की प्रक्रिया में न्यूनतम कागजी कार्रवाई की जरूरत होती है, साथ ही यह प्रक्रिया बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तुरंत पूरी की जाती है।

जमा-पूँजी की अधिकतम सुरक्षा

यह फिक्स्ड डिपॉजिट किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी कमाई के निवेश का सबसे बेहतर विकल्प है, क्योंकि यह जमा-पूँजी की अधिकतम सुरक्षा प्रदान करता है। इसे भारत की अग्रणी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों, यानी CRISIL (FAAA) और ICRA (MAAA) से उच्चतम रेटिंग प्राप्त हुई है जो अधिकतम सुरक्षा का प्रमाण है। इसके अलावा, बजाज फाइनैंस इकलौता ऐसा NBFC है जिसके पास ‘बिना दावे के डिपॉजिट की संख्या शून्य’ है, जो समय पर भुगतान के साथ-साथ ग्राहकों को बिना किसी डिफ़ॉल्ट के बेहतरीन अनुभव प्रदान करने का संकेत है।

सरल ऑनलाइन प्रक्रिया

अक्सर लोग निवेश के बेहद आकर्षक विकल्प को केवल इस वजह से ठुकरा सकते हैं, क्योंकि उसमें बहुत ज्यादा कागजी कार्रवाई शामिल होती है और उसकी प्रक्रिया भी बेहद जटिल होती है। हालांकि, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ निवेशक को संपर्क-रहित और कागजी कार्रवाई के बिना ऑनलाइन प्रक्रिया का फायदा मिलता है। ऑनलाइन निवेश करने वालों को 0.10% की अतिरिक्त दर का लाभ भी दिया जाता है।

बजाज फाइनैंस लिमिटेड का परिचय

बजाज फाइनैंस लिमिटेड, बजाज फिनसर्व ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी है जो भारतीय बाज़ार में सर्वाधिक विविधतापूर्ण NBFCs में से एक है, और वर्तमान में देश भर में 44 मिलियन से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रही है। कंपनी का मुख्यालय पुणे में स्थित है। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले प्रोडक्ट्स में उपभोक्ता उत्पादों पर लोन, लाइफ़स्टाइल फाइनैंस, डिजिटल प्रोडक्ट फाइनैंस, पर्सनल लोन, प्रॉपर्टी पर दिया जाने वाला लोन, छोटे बिजनेस के लिए लोन, होम लोन, क्रेडिट कार्ड, दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों के लिए लोन, कमर्शियल लोन/ SME लोन, सिक्योरिटीज पर लोन के साथ-साथ गोल्ड लोन एवं गाड़ियों की रिफाइनैंसिंग के लिए लोन जैसी रूरल फाइनैंसिंग की सेवाएं, तथा फिक्स्ड डिपॉजिट सेवाएं शामिल हैं। बजाज फाइनैंस लिमिटेड को आज देश के सभी NBFC के बीच FAAA/ स्टेबल की उच्चतम क्रेडिट रेटिंग प्राप्त होने पर गर्व है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया: https://www.bajajfinserv.in पर जाएँ।

Read Also : बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में अपने बोनस का निवेश करना फायदेमंद क्यों है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related