शनिवार को सात कोरोना मरीजों ने गंवा दी जान
रिकवरी रेट बढ़ने के साथ संक्रमण और मृत्यु दर घटी
मेरठ। शनिवार का दिन मेरठ के लिये राहत भरा रहा और काफी समय के बाद नये कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सौ से कम रहा। आज मेरठ जिले में 79 संक्रमित मिलने से कोरोना काबू में आता दिख रहा है। वहीं आज सात कोरोेना मरीजों ने जान गंवाई है। वहीं नये संक्रमितों केे मुकाबले 5 गुना अधिक मरीजों ने कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की है। अब जिले में रिकवरी रेट बढ़ने के साथ संक्रमण और मृत्यु दर घटती जा रही है।
शनिवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार मेरठ जिले में 9237 सैंपलों की जांच की गयी जिनमें 79 सैंपल कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं। आज 7 मरीजों की जान कोरोना ने छीनी है। अब जिले में 3099 कोरोना एक्टिव केस हो गये हैं। वहीं शनिवार को 394 कोरोना मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जो नये मिले 79 संक्रमितों के मुकाबले 5 गुना अधिक हैं। इस समय 1434 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं।
Read Also : मेरठ में मिला यलो फंगस का संदिग्ध मरीज
309 गांव कोरोना से मुक्त
पंचायत चुनाव के ठीक बाद मेरठ जिले के गांव में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने अभियान चलाया था। राहत की बात है कि जनपद के 309 गांव कोरोना से मुक्ति पा चुके हैं। इन गांवों मेें कोई भी कोरोना मरीज न होने से स्वास्थ विभाग भी राहत की सांस ले रहा है। तीन सप्ताह पहले तक गांवों में तीन हजार से अधिक कोरोना मरीज थे। मगर संक्रमित ग्रामीणों ने कोरोना को मात दी और वर्तमान में 880 कोरोना मरीज ही रह गये हैं। स्वास्थ विभाग की माने से समय से उपचार और ग्रामीणों की प्रतिरोधक क्षमता के कारण कोरोेना को मात देने मंे कामयाबी मिली है। जल्द ही लगभग सभी गांव संक्रमण से मुक्त हो जाएंगे।
Read Also : एक मरीज़ में मिले तीन फंगस, मौत

