अलीगढ़ में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 30 पहुंचा

उत्तर प्रदेशअलीगढ़ में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 30 पहुंचा

Date:


अलीगढ़ में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 30 पहुंचा

अलीगढ: यूपी के अलीगढ़ में विषाक्त मदिरा पीने से मरने वालों का आंकड़ा तीस पहुँच चूका है जबकि एक दर्जन लोगों की हालत अब भी गंभीर है जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. रात 3 बजे तक 28 लोगों ने दम तोड़ चुके थे, वहीँ सुबह दो और लोगों की मौत हो गयी.

इन लोगों पर कार्रवाई
इस मामले में लापरवाही के आरोप में एक्साइज ऑफिसर धीरज शर्मा, एक्साइज इंस्पेक्टर राजेश यादव, इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश यादव समेत दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं शराब तस्करी रैकेट के मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कया है. दो मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं.

अलीगढ़ के करसुआ गाँव की घटना
जहरीली शराब से मौतों की ये घटना अलीगढ़ के गांव करसुआ की है. गांव के लोगों का कहना है कि स्थानीय ठेके से ही सभी ने शराब खरीदकर पी थी, जिसके बाद मौतों का सिलसिला शुरू हो गया. वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Read also: कोरोना काल मे केजीबीवी में पढ़ाई बंद है, भ्रष्टाचार के लिये दरवाजे खुले हैं: यूपी कांग्रेस

दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
शुक्रवार सुबह जैसे ही शहरीली शराब से मौत की पहली खबर मिली एक्साइज और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. जिसके बाद गंभीर हालत में लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. दोपहर तक 15 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद सीएम योगी ने अधिकारियों को तलब कर सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि दोषियों पर एनएसए लगाया जाए. साथ ही ये भी कहा गया था कि अगर शराब सरकारी ठेके से लाई गयी थी तो सख्त कार्रवाई करते हुए ठेके को ही सील कर दिया जाए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...