मुजफ्फरनगर निवासी मरीज मेडिकल काॅलेज में है भर्ती
सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलाॅजी लैब भेजा गया
मेरठ। ब्लैक और व्हाइट फंगस से जुझ रहे मेरठ में अब यलो फंगस का संदिग्ध मरीज मिला है। एलएलआरएम मेडिकल काॅलेज में भर्ती मुजफ्फरनगर निवासी मरीज में सभी लक्षण येलो फंगस के पाये गये हैं। मरीज का सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलाॅजी लैब भेजा गया है जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पायेगी।
मेरठ के लालालाजपत राय मेडिकल काॅलेज में मुजफ्फरनगर के चालीस वर्षीय मरीज को भर्ती कराया गया था। इस मरीज में सभी लक्षण येलो फंगस के थे। बेहद मुश्किल आॅपरेशनल करने के बाद डाक्टर्स ने मरीज की आंखों की रोशनी बचा ली है। आॅपरेशन करने वाले डा. वीपी सिंह के अनुसार इस मरीज में दिखने वाले सभी लक्षण येलो फंगस के होने के कारण इसका सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलाॅजी लैब भेजा गया है। वहां सैंपल की जांच होने के बाद ही येलो फंगस की पुष्टि हो पायेगी।
गाजियाबाद में मिला था येलो फंगस का मरीज
उत्तर प्रदेश में येलो फंगस के मरीज मिलने की संभावना बेहद कम है। हालांकि गाजियाबाद में पहला येलो फंगस का मरीज मिल चुका है मगर उसके बाद किसी मरीज में इस रोग की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मेडिकल काॅलेज में भर्ती मरीज में येलो फंगस के लक्षण होने के कारण संभावना यही है कि लैब से इसकी पुष्टि कर दी जायेगी।
गौरतलब है की मेरठ मेें ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेडिकल काॅलेज में भी इस समय ब्लैक फंगस के अनेक मरीज उपचार करा रहे हैं।

