Covid In Korea: उत्तर कोरिया में लॉकडाउन में दी गयी ढ़ील, अब हालत स्थिर

हेल्थCovid In Korea: उत्तर कोरिया में लॉकडाउन में दी गयी ढ़ील, अब...

Date:

उत्तर कोरिया में कोविड के चलते बीते दिनों त्राहिमाम मच गया था, वहीं वहाँ अब हालत स्थिर होते दिखाई दे रहें हैं। बता दें कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अब राजधानी प्योंगयांग में लॉकडाउन के नियमों में ढ़ील देने की घोषणा कर दी है, बता दें कि अब उत्तर कोरिया में रहस्मयी बुखार से पीड़ित लोंगो की संख्या 1 लाख बची है। जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया ने जानकारी देते हुये कहा कि अब कोरोना महामारी को देश में काफी हद काबू में किया जा चुका है, जोकि देश के लिये एक बड़ी चुनौती थी।

बता दें कि कोविड महामारी के बीच ही यहाँ दवाओं की कमी, वैक्सीन की कमी, खाद्य पदार्थों आदि में कमी का सामना उत्तर कोरिया को करना पड़ा था, जिसकी वजह से लॉकडाउन की घोषणा कर दी गयी थी। वहीं बीते दिनों तानाशाह किम जोंग ने अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक आयोजित की थी, जहाँ बैठक में अधिकारियों ने किम जोंग को हालिया स्थिति से अवगत कराया।

बता दें कि अधिकारियों ने किम जोंग को बताया कि देश में कोविड के कारण आये हालात पहले से बेहतर हैं, ऐसे में किम जोंग ने यह बड़ा फैसला किया है। बता दें कि अप्रैल महीने के अंत में 1 लाख नहीं बल्कि 20 लाख लोग इस रहस्यमयी बुखार से पीड़ित पाये गये थे, जिसके बाद उत्तर कोरिया ने अपने देश में कोरोना की आने की पुष्टि की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...