Rajya Sabha Elections: भाजपा उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, योगी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेशRajya Sabha Elections: भाजपा उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, योगी रहे मौजूद

Date:

राज्यसभा की उम्मीदवारी पर जहाँ कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है वहीँ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा बड़ी शांति से पाने उम्मदवारो का नामांकन करवा रही है, कोई उठा पटका नहीं, कोई नाराज़गी नहीं। कम से कम बहरी सतह पर नहीं. पार्टी की ओर से आज यूपी के लिए आठ उम्मीदवारों ने उच्च सदन के लिए नामांकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही. 

Also Read : Rajya Sabha Elections : इमरान प्रतापगढ़ी की उम्मीदवारी पर कांग्रेस में बढ़ा विरोध, सोनिया को लिखी चिट्ठी

पार्टी की और से आज जिन आठ लोगों ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया उनमें पूर्व प्रदेशध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, के अलावा वरिष्ठ नेता राधामोहन अग्रवाल , बाबूराम निषाद, दर्शन सिंह, संगीता यादव, डॉक्टर के लक्ष्मण, मिथलेश कुमार और सुरेंद्र सिंह नागर शामिल थे. नामांकन के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और योगी सरकार मिनिस्टर इन एक्शन बृजेश पाठक भी शामिल रहे. 

बता दें कि यूपी से इसबार 11 लोगों को राज्यसभा जाना है. विधान सभा में मिली सीटों के हिसाब से समाजवादी पार्टी तीन उम्मीदवार भेज सकती है. सपा ने मशहूर वकील और सपा नेता आज़म खान को ज़मानत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कपिल सिब्बल को आज़ाद उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया है, इसके अलावा मुस्लिम चेहरे के रूप में जावेद अली को मैदान में उतारा है वहीँ काफी उठापटक के बाद रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को तीसरे उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया है.

Also Read :  राहुल-अखिलेश में कोई अंतर नहीं: सीएम योगी

जयंत की जगह पहले डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया जा रहा था लेकिन मुलायम की सलाह पर गठबंधन बचाने के लिए अखिलेश यादव को मजबूरन जयंत चौधरी का समर्थन करना पड़ा. हालाँकि जयंत चौधरी ने इस बात से इंकार किया कि उनके दल की और से अखिलेश पर कोई दबाव डाला गया था, यह तो अखिलेश का बड़प्पन जो उन्हें उच्च सदन के लिए समर्थन किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...