Corona update: रविवार को कोरोना के आए 10 हजार से अधिक केस, 23 सं​क्रमितों की मौत

कोविड-19Corona update: रविवार को कोरोना के आए 10 हजार से अधिक केस,...

Date:

नई दिल्ली। भारत में रविवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 10,093 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, शनिवार को 10,753, जबकि शुक्रवार को 11,109 मामले सामने आए थे।

ठीक होने की दर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना महामारी के सक्रिय मामलों की संख्या 57,542 थी जो कुल मामलों का 0.13 फीसदी है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 6,248 मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने की दर वर्तमान में 98.68 प्रतिशत है। बता दें, कोरोना से रविवार को 23 लोगों की मौत हो गई। इससे मृत्यु दर 1.19 फीसदी के साथ संख्या 5,31,114 हो गई।

कोरोना से बचाव का टीका

आंकड़ों की माने तो पिछले 24 घंटों में 807 टीकों के साथ, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। साथ ही, पिछले 24 घंटों में लगभग 1,79,853 कोरोनावायरस परीक्षण किए गए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के बढत़े खतरे को देखते हुए +ने कोविड गाइडलाइन जारी की है। एनसीआर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा की स्थिति काफी खराब् है। मेरठ में कोरोना के एक दिन में 27 केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ ने लोगों को मास्क लगाने और कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की सलाह दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...