Ipl 2023, LSG vs PBKS: सिकंदर के अर्धशतक में उड़ा लखनऊ, PBKS ने LSG को दो विकेट से हराया

नेशनलIpl 2023, LSG vs PBKS: सिकंदर के अर्धशतक में उड़ा लखनऊ, PBKS...

Date:

नई दिल्ली। पंजाब ने लखनऊ को दो विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 21वां मुक़ाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। लखनऊ के अटल विहारी बाजपई इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को दो विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की इस टूर्नामेंट में तीसरी जीत है।

पंजाब को आखिरी ओवर में 7 रनों की जरूरत थी। वहीं लखनऊ को मात्र 2 विकेट की। लखनऊ के लिए आखिरी ओवर रवि बिश्नोई लेकर आए। बिश्नोई की पहली गेंद पर शाहरुख ने लंबा शॉट लगाते हुए दो रन लिए। दूसरी गेंद पर भी खान ने लंबा शॉट लगे और दो और रन चुराये। लेकिन तीसरी गेंद पर खान ने चौका लगाकर मैच खत्म कर दिया। यह पंजाब की इस टूर्नामेंट में तीसरी जीत है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 56 गेंद पर 74 रनों की पारी खेली। राहुल ने आठ चौके और एक सिक्स लगाया। कायेल मेयर्स ने 29, क्रुणाल पांड्या ने 18 और मार्कस स्टोइनिस ने 15 रन बनाए। पंजाब के लिए कार्यवाहक कप्तान सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। कगिसो रबाडा ने दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में पंजाब की टीम ने इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अपने नियमित कप्तान शिखर धवन के बिना पंजाब के बल्लेबाजों ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स के लिए सिकंदर रजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related