Meat Mafia Yakub Qureshi: कोर्ट ने 60 दिन की न्यायिक हिरासत में याकूब कुरैशी और बेटे इमरान को भेजा जेल

उत्तर प्रदेशMeat Mafia Yakub Qureshi: कोर्ट ने 60 दिन की न्यायिक हिरासत में...

Date:

मेरठ। दिल्ली से गिरफ्तार पूर्व मंत्री और मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान को पुलिस ने भारी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को 60 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस ने याकूब कुरैशी और उसके बेटे पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। दोनों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही थी। आज दोनों को भारी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया।

गैंगस्टर कोर्ट परिसर में सुबह से ही भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। शनिवार सुबह मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान को पुलिस की गाडी में गैंगस्टर कोर्ट में लाकर पेश किया गया। याकूब कुरैशी पक्ष के वकील की सभी दलीलों को कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने बाप-बेटे को 60 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में दोनों को जेल में दाखिल किया गया। याकूब का बेटा फिरोज उर्फ भूरा पहले से जेल में बंद है।

बता दें मीट माफिया याकूब कुरैशी और बेटे इमरान पर आईजी मेरठ रेंज ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। दोनों की तलाश में मेरठ पुलिस और एसओजी लगी गई थी। सटीक लोकेशन मिलने पर मेरठ एसओजी टीम ने पिता-पुत्र को रात दिल्ली के चांदनी चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...