रिकवरी के 3 महीने बाद कोरोना टीके के सुझाव को मिली मंज़ूरी

हेल्थरिकवरी के 3 महीने बाद कोरोना टीके के सुझाव को मिली मंज़ूरी

Date:


रिकवरी के 3 महीने बाद कोरोना टीके के सुझाव को मिली मंज़ूरी

नई दिल्ली: कोरोना टीकाकरण से जुड़े नियमों में कुछ अहम बदलावों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है. जिसमें यह भी साफ कर दिया गया है कि अब अपने बच्चों को स्तनपान करवाने वाली महिलाएं भी कोरोना टीका लगवा सकती हैं. नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड 19 (NEGVAC) ने कुछ सुझाव दिए थे, जिनको अब स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है.

यह भी बताया गया है कि स्तनपान कराने वाली महिलाएं कोरोना का टीका लगवा सकती है. गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने को लेकर अभी मामला विचारधीन है. जिन मरीजों को प्लाज्मा दिया गया हो, वैसी हालत में अस्पताल से छुट्टी के 3 महीने बाद वे टीका ले सकते हैं.

इसी तरह, पहली डोज लेने के बाद अगर कोई संक्रमित हो जाए तो फिर दूसरी डोज ठीक होने के 3 महीने बाद ली जा सकती है. अगर किसी को कोई दूसरी गंभीर बीमारी हुई है और अस्पताल या ICU में दाखिल हुआ हो तो उन्हें 4 से 8 हफ्ते बाद कोरोना का टीका लेना है. कोरोना का टीका लेने के 14 दिन बाद ब्लड डोनेट किया जा सकता है. अगर कोई कोरोना संक्रमित हो तो RTPCR निगेटिव आने के बाद ब्लड डोनेट कर सकता है.टीका लेने से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट जरूरी नहीं है.

NEGVAC के सुझाव

  • कोरोना से ठीक होने पर कोरोना टीकाकरण तीन महीने तक स्थगित किया जा सकता है. मतलब तीन महीने बाद कोरोना टीका लगवा सकते हैं.
    -अगर कोरोना का पहला टीका लगवाने के बाद कोरोना हुआ है तो ठीक होने के बाद दूसरी खुराक 3 महीने तक स्थगित की जा सकती है. यानी उसके बाद दूसरी खुराक ले सकते हैं.
  • स्तनपान कराने वाली महिलाएं बिना किसी झिझक के कोरोना वैक्सीन लगवा सकती हैं.
  • कोविड टीकाकरण से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट की जरूरत नहीं है.
  • कोरोना से संक्रमित वैसे मरीज जिन्हें इलाज के दौरान प्लाज्मा थेरेपी दी गई हो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 3 महीने बाद ही वैक्सीन लगेगी।
  • किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने या ICU की जरूरत हो उन्हें वैक्सीन लेने के लिए 4 से 8 हफ्ते का इंतजार करना चाहिए
  • कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लेने के 14 दिन बाद रक्त दान कर सकता है, वहीं कोरोना से संक्रमित व्यक्ति भी RT-PCR जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के 14 दिन बाद रक्तदान कर सकता है
  • गर्भवती महिलाओं को कोविड 19 के खिलाफ वैक्सीन दिए जाने का मामला अभी विचाराधीन है. NTAGI इस पर अभी विचार कर रही है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...