Corona Vaccination: हरिद्वार और देहरादून में लगेगी सबसे अधिक 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कोविड टीका

उत्तराखंडCorona Vaccination: हरिद्वार और देहरादून में लगेगी सबसे अधिक 12 से 14...

Date:


Corona Vaccination: हरिद्वार और देहरादून में लगेगी सबसे अधिक 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कोविड टीका

देहरादून। कोरोना का टीका (Corona Vaccination) अब 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को लगाने की तैयारी पूरे देश भर में शुरू होगी। इसकी घोषणा केंद्र सरकार द्वारा की गई है। इस कड़ी में उत्तराखंड में कल यानी बुधवार से सभी जिलों में 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण प्रारंभ हो जाएगां इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।

Read also: यूरोप, एशिया में कोरोना मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि

प्रदेश को केंद्र से वैक्सीन का पूरा स्टाक मिल चुका है। जिसमें चार लाख एक हजार 400 खुराक कार्बेवैक्स वैक्सीन की मिली है। इस वैक्सीन को राज्य के प्रत्येक जिले में वितरिक किया जा चुका है। टीकाकरण को लेकर आज केंद्र और राज्यों के बीच बैठक होगी। जिसमें टीकाकरण का लक्ष्य और इसकी विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसके बाद बुधवार से देशभर के सभी राज्यों में टीकाकरण की शुरूआत हो जाएगी। कोरोना संक्रमण (Corona Vaccination) की लड़ाई में वैक्सीन काफी कारगर हथियार साबित हुई। पहली और दूसरी लहर के बाद आई तीसरी लहर में इस वैक्सीन ने लोगों का पूरी तरह से बचाव किया। जिसके चलते तीसरी लहर अपना पूरी तरह से असर नहीं दिखा सकी। राज्य के प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया के अनुसार 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी।

Read also: कोरोना से मौत के झूठे दावे पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, कहा- हमने इस बारे में कभी सोचा नहीं था

जानिए राज्य के किस जिले को मिली कितनी डोज :

देहरादून-74,000
हरिद्वार-81,500
ऊधमसिंह नगर-73,000
नैनीताल-39,400
पौड़ी गढ़वाल-22,300
टिहरी गढ़वाल-21,000
अल्मोड़ा-20,200
पिथौरागढ़-16,800
चमोली-13,600
उत्तरकाशी-12,200
चम्पावत-9,900
बागेश्वर -9000
रुद्रप्रयाग-8,500

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related