Kanshi Ram Jayanti: विधानसभा चुनाव की करारी हार के बाद कांशीराम की जयंती पर मायावती ने कहीं ये बड़ी बात

विधानसभा चुनावKanshi Ram Jayanti: विधानसभा चुनाव की करारी हार के बाद कांशीराम की...

Date:


Kanshi Ram Jayanti: विधानसभा चुनाव की करारी हार के बाद कांशीराम की जयंती पर मायावती ने कहीं ये बड़ी बात

लखनऊ। बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में बीएसपी द्वारा बामसेफ, डी.एस-4 व बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक कांशीराम को उनके जन्मदिन पर विभिन्न रूपों में भावभीनी श्रद्धांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर बीएसपी यूपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मायावती ने कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि (Kanshi Ram Jayanti) कर उन्हें भावभीनी श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी मौजूद थे।

Read also: पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद मायावती बोलीं, टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे प्रवक्ता

मायावती ने कहा कि देश में करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व अन्य उपेक्षितों को लाचारी व मजलूमी की जिन्दगी से निकाल कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के बीएसपी के संघर्ष में दृढ़ संकल्प के साथ लगातार डटे रहना ही कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि है। जिन्होंने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के मानवतावादी मूवमेन्ट को जीवन्त बनाने के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष किया और अनन्त कुर्बानियाँ दी तथा इसके बल पर काफी सफलता भी अर्जित की व देश की राजनीति को नया आयाम दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुष की यादों को चिर स्थाई बनाने के लिए बीएसपी की यहाँ यूपी में रही सरकारों के दौरान उनके नाम पर अनेकों भव्य स्थल, पार्क, शिक्षण संस्थान, अस्पताल व आवासीय कालोनी आदि बनाये गये तथा कई जनकल्याणकारी योजनायें भी चलाई गईं। राजधानी लखनऊ में स्थापित कांशीराम स्मारक स्थल इनमें सर्वप्रमुख है।

Read also: UP Election Result: मुस्लिम वोटर्स और मीडिया की बेवफाई से ख़फा हैं मायावती

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Former Chief Minister Mayawati) ने कहा कि वास्तव में वर्तमान में जारी ’चमचा युग’ में बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के मिशनरी कारवाँ के प्रति तन, मन की लगन तथा धन्नासेठों के धनबल की जकड़ के बजाय अपने खून-पसीने से अर्जित धन के बल पर डटे रहना कोई मामूली बात नहीं है बल्कि बड़ी बात है जो इस मूवमेन्ट की ही देन है और जिसके बल पर ही बीएसपी ने खासकर यूपी में कई ऐतिहासिक सफलतायें भी अर्जित की हैं। आगे भी हमें हर हाल में अपने उसूलों के साथ संर्घष में लगातार डटे रहना है। सुश्री मायावती जी ने यूपी व देश भर में उन सभी लोगों का तहेदिल से आभार प्रकट किया जो काफी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने मिशन में मुस्तैदी से लगे हुए हैं तथा आज मान्यवर श्री कांशीराम जी को बहुजन मूवमेन्ट के प्रति उनके साहसिक व ऐतिहासिक योगदानों के लिए किसी न किसी रूप में उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related