कोरोना से थर्राया उत्तराखंड, 118 संक्रमितों की मौत

उत्तराखंडकोरोना से थर्राया उत्तराखंड, 118 संक्रमितों की मौत

Date:


कोरोना से थर्राया उत्तराखंड, 118 संक्रमितों की मौत

शनिवार को राज्य में मिले 8390 नये कोरोना पाॅजिटिव
राजधानी देहरादून में 3430 नये कोरोेना संक्रमित मिले

देहरादून। उत्तराखंड शनिवार को कोरोना के खौफ से थर्रा गया जब लाॅकडाउन और तमाम बंदिशों के बावजूद राज्य में 8390 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले। वहीं आज 118 कोरोना संक्रमितों की मौत होने से दहशत का माहौल कायम हो गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राजधानी देहरादून में 3430 नये कोरोेना संक्रमित मिले हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 43 मौतें भी हुई हैं।

शनिवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के 8390 नए मरीज सामने आए हैं। राज्य के देहरादून में 3430, यूएसनगर में 1159, हरिद्वार में 812, नैनीताल में 636, टिहरी गढ़वाल में 424, चंपावत में 322, रुद्रप्रयाग में 271, उत्तरकाशी में 266, अल्मोड़ा में 247, बागेश्वर में 237, पिथौरागढ़ में 208, पौड़ी गढ़वाल में 203, चमोली में 175 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।

राज्य में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 71174 और पाॅजिटिविटी रेट 5.91 फीसदी हो गया है। टिहरी, चंपावत और उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय इलाकों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण स्वास्थ विभाग की परेशानियां बढ़ गयी हैं। क्योंकि पर्वतीय इलाकों में स्वास्थ सेवाएं प्रदान करना बेहद मुश्किल कार्य है। वहीं प्रमुख शहरों में पहले से ही कोरोना मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण स्वास्थ सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं। ऐसे मंे कोरोना संक्रमण से कैसे मुक्ति पाई जाये यह सवाल स्वास्थ विभाग को चिंता में डाले हुए है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...