प्रयागराज में थोड़ी राहत, मिले 453 नये कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेशप्रयागराज में थोड़ी राहत, मिले 453 नये कोरोना संक्रमित

Date:

शनिवार को भी 11 कोरोना संक्रमितों ने गवां दी जान

प्रयागराज। संगम नगरी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी थमती दिख रही है। जिले में धीरे-धीरे कोरोना मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। शनिवार को जनपद में 453 नये कोरोना संक्रमित मिले जो हालात पर काबू होने की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि आज भी 11 मरीजों की मौत होने से स्वास्थ विभाग की चिंताएं कायम है।

शनिवार को प्रयागराज जिले में 453 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 74848 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 6861 हो गये हैं। आज 1427 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 67230 हो गया है। वहीं आज 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 757 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

एसआरएन अस्पताल में लगेगा 400 सिलेंडर का प्लांट

जिले के कोरोना संक्रमितों की उखड़ती सांसों को सहारा देेेने के लिये एसआरएन अस्पताल में 400 सिलेंडर का आॅक्सीजन प्लांट लगाया जायेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिये सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सिलेंडर प्लांट लगने से ऑक्सीजन आपूर्ति और सुदृढ़ होगी। अस्पताल के तीन वार्ड में 13 लाख से ऑक्सीजन पाइपलाइन भी बिछाई जायेगी।

वहीं प्रयागराज में कोरोना की दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए सेना ने जवानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। वहीं कैंट क्षेत्र के केवल एक गेट को छोड़कर बाकी रास्ते बंद कर दिये गये हैं। सैन्य इलाके न्यू कैंट, ओल्ड कैंट और मध्य वायु कमान क्षेत्र में आम आदमियों के आवागमन पर रोक लगाई गयी है। सैन्यकर्मियों के लिये डबल मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...