टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के कोरोना टेस्ट नेगेटिव

स्पोर्ट्सटीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के कोरोना टेस्ट नेगेटिव

Date:


टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के कोरोना टेस्ट नेगेटिव

मेलबोर्न: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात जनवरी से सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है और उसके सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के कोरोना टेस्ट नेगेटिव आए हैं।

नए साल के मौके पर भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी रोहित शर्मा, रिषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ एक इंडोर रेस्टोरेंट में खाने गए थे जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस मामले की जांच करने पर सहमति जतायी थी।

इस मामले के सामने आने के बाद इन पांचों भारतीय खिलाड़ियों को एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया था। हालांकि सभी खिलाड़ियों के कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद टीम इंडिया ने राहत की सांस ली होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला सात जनवरी से सिडनी में होगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...