आज ही घर पर बनाये चाइनीज भेल, बहुत ही इजी रेसिपी है

रसोई Bytesआज ही घर पर बनाये चाइनीज भेल, बहुत ही इजी रेसिपी है

Date:


आज ही घर पर बनाये चाइनीज भेल, बहुत ही इजी रेसिपी है

चाय के साथ कुछ टेस्टी स्नैक्स ट्राई करना चाहते हैं तो एक बार चाइनीज भेल बनाकर देखें। दस मिनट तैयार हो जाता है और बहुत इजी है बनाना |  इसे बच्चों से लेकर बड़े सभी पसंद करेंगे। 

आज ही घर पर बनाये चाइनीज भेल, बहुत ही इजी रेसिपी है
Image by kalhh from Pixabay 

सामग्री

  • इसके लिए चाहिए नूडल्स
  • सब्जियां जिसमें पत्तागोभी, गाजर, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च अगर तीनों रंग में हो तो और अच्छा है
  • साथ में हरी मिर्च का पेस्ट, सोया सॉस, नमक, सिरका और कुछ मसाले

बनाने का तरीका

–चाइनीज भेल बनाने के लिए सबसे पहले नूडल्स को लेकर थोड़ा तोड़कर चूर कर लें।

— ज्यादा नहीं बस थोड़ा छोटा कर लें। 

–अब इस नूडल्स को पैन में तेल डालकर डीप फ्राई कर लें। 

–जब इन नूडल्स में से सुनहरे होने की खूशबू आने लगे तो इसे तेल से निकाल कर टिश्यू पेपर पर रख दें। 

–जिससे कि इसका अतिरिक्त तेल सोख ले। 

–अब इस नूडल्स के ऊपर पत्तागोभी, गाजर, लाल शिमला मिर्च, हरी शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर बारीक काटकर मिला लें। 

–सब्जियों और नूडल्स को एक साथ मिला लेने के बाद अब इसमे हरी मिर्च का पेस्ट और अपने मनचाहे मसाले डालें। 

–फिर इसके ऊपर नमक, सोया सॉस और सिरका डालकर मिला लें। अब इसे सर्व करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...